सिद्धों की आराधना सिद्धचक्र महामंडल विधान 6 जुलाईसे
रामगंजमडी
सिद्धों की आराधना हेतु श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ महोत्सव बुधवार को 6 जुलाई से आरंभ होगा जो 14 जुलाई
तक चलेगा इस अनुष्ठान में नगर की व्रती ब्रह्मचारिणी रानू दीदी का विशेष सहयोग रहेगा साथ ही यह आयोजन

भक्ति संगीत की सुरलहरों के साथ सम्पन्न होगा महामंडल विधान का अष्टानिका पर्व का विशेष महत्व है। यह आयोजन विधानाचार्य
भैयाजी सुनील शास्त्री, गौना (यू.पी.)
शास्त्री, गौना (यू.पी.) व अपनी स्वर लहरी प्रशांत जैन बमनी बिखेरेगे यह आयोजन 8 दिन तक चलेगा जिसमे बुधवार को शुभारभ बेला में देव आज्ञा, आचार्य निमंत्रण, घटयात्रा,, ध्वजारोहण, पांडाल उद्घाटन, मंडप-मंडल शुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा सकली करण, मंडल प्रतिष्ठा, इन्द्र प्रतिष्ठा जाप्यानुष्ठान नित्य नियम पूजन, श्री सिद्धचक्र मंडल विधान प्रारंभ होगा इस आयोजन में संध्या बेला में महाआरती- इन्द्र परिवार के निवास से गाजे बाजे के साथ होगी।
यह रहेंगे पुण्यार्जक

बुधवार की अनुपम बेला में ध्वजारोहण श्रीमान सुरेश कुमार, श्रीमती रेखा बाबरिया द्वारा सम्पन्न होगा मंगल कलश स्थापना श्रीमान सिद्धार्थ बाबरिया पूजा बाबरिया जाप्य कलश स्थापना सुनील अमिता सुरलाया,पांडाल लोकार्पण कर्ता दिलीप कुमार सुनीता विनायका, दीप प्रज्वलन श्रीमान अजित कुमार सुमित्रा सेठी रहेंगे इस आयोजन का आयोजन आदर्श महिलामंडल रामगंजमडी द्वारा किया जा रहा व अपना सहयोग सकल दिगम्बर जैन समाज रामगंजमडी व अन्य संगठन प्रदान कर रहे है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
