आचार्य श्री वर्धमान सागर जीमहाराज की गोयल प्रोटीन परिवार ने की अभूतपूर्व आगवानी
कसार

सन्तो के सन्त महासन्त पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान साग़र जी महाराज संघ का सोमवार की संध्या बेला में गोयल प्रोटीन परिसर मंगल आगमन हुआ

जब उनका मंगल आगमन हुआ तो गोयल परिवार भाव विहल हो उठा पूज्य गुरुदेव का मुख्य द्वार पर चरण पखार, पद प्रक्षालन कर गुरुदेव की मंगल आरती की पूज्य आचार्य संघ का रात्रि विश्राम भी यही पर हुआ यह परिवार अपने को धन्य मान रहा था की सचमुच चलते फिरते तीर्थ साक्षात भगवान यहाँ पधारे।

आपको बता दे की गोयल प्रोटीन एक जाना माना नाम है जो सेवा समर्पण के साथ व्यवसाय के क्षेत्र में अग्रणीय रूप में है।

उनकी सेवा भक्ति सचमुच अनुमोदनीय है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
