डाल से छुटा बंदर आषाढ़ का छुटा किसान घाटे में रहता है आचार्य श्री।
तिवारी परिवार ने अपनी 23 एकड़ भूमि दान की
अमरवाड़ा
विश्व वन्दनीय आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज का मंगल विहार छिंदवाड़ा की ओर हो रहा है। वही शुक्रवार की प्रातः बेला में करबडोल से मंगल विहार कर अमरवाड़ा में मंगल आगमन हुआ जहाँ भक्तो ने अभूतपूर्व आगवानी की आचार्य श्री ने अपनी मंगल वाणी से कृतार्थ करते हुए कहा की डाल से छुटा बंदर आषाढ़ का छुटा किसान घाटे में रहता है जल्द ही बोवनी शुरू करे।आसमान से जल्द बारिश होने वाली है।
उन्होंने यूक्रेन रूस विवाद पर कहा विगत 100 दिन से यूक्रेन रूस विवाद चल रहा है, उसमें भी पूरे भारत की शान्ति पूरे विश्व को ज्ञात है। ।
वही आचार्य श्री की मंगल वाणी प्रेरणा बन गयी और उनकी वाणी को सुन वहाँ के समाजसेवी किशोर तिवारी,नरेंद्र तिवारी, मुन्ना महाराज ने अपनी 23 एकड़ भूमि गोशाला, पाठशाला, मंदिर व योगा केंद्र के लिए दान कर दी।अपने आप मे सभी के लिए एक प्रेरणा है।
अंजुमन कमेटी ने भक्तो को फल वितरित किए
गुरुवर के आग़मन से हर कोई भक्ति से ओत प्रोत था वही अंजुमन कमेटी द्वारा सभी भक्तो को फल वितरित किए।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
