*मां रेवा सामाजिक सेवा संस्था के सदस्यों ने की नर्मदा तट की सफाई **
धामनोद//
. पिछले 2 वर्षों से लगातार समय अनुसार धामनोद नगर की मां रेवा सामाजिक सेवा संस्था के द्वारा खलघाट मां नर्मदा के तट की सफाई की जा रही है जिसमें डॉक्टर इंजीनियर बिजनेसमैन, शिक्षाविद,फार्मासिस्ट और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले समाजसेवी निरंतर प्रकल्प में अपनी उपस्थिति रहती हैं.
कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन रात्रि 8 बजे सभी सदस्य गण खलघाट मां नर्मदा के तट पहुंचे और वहां पर पूरे घाट की सफाई की जिसमें धामनोद के डॉ कुसुम पाटीदार, डॉ राहुल कुशवाह, अनूप सक्सेना, सुरेश पाटीदार, इंजीनियर अश्विन पाटीदार, फार्मासिस्ट खरगोन और इंदौर से समरथ राठौड़, निलेश तिवारी हर्ष जोशी उपस्थित रहे.
फार्मासिस्ट खरगोन से निलेश तिवारी ने बताया कि धामनोद में डॉ कुसुम पाटीदार और उनकी टीम के द्वारा सफाई अभियान की व्हाट्सएप पर स्टेटस देखने के दौरान हम लोगों की भी इच्छा हुई की मां के तट को स्वच्छ बनाने में हम अपना योगदान दें और पिछले एक वर्ष से मां रेवा संस्था के साथ मिलकर हम समय अनुसार अपनी सेवा देने उपस्थित रहते हैं,
संस्था के अनूप सक्सेना ने सभी आमजन से निवेदन किया है कि कृपया मां नर्मदा के तट पर पूजन आदि के पश्चात सामग्री कोई उचित स्थान पर रखें ताकि घाट पर गंदगी ना हो और स्वच्छ दिखाने के साथ ही स्नान करने वालों को कोई परेशानी ना हो.
