मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन तहसील धामनोद निर्वाचन संपन्न
मध्य प्रदेश पाटीदार समाज जिला -महेश्वर ,तहसील- धामनोद के ग्रामों से निर्वाचित प्रतिनिधियों का तहसील स्तर पर तहसील पाटीदार समाज संगठन का निर्वाचन तहसील मुख्यालय धामनोद के अम्बिका हायर स्कूल रखा गया। निर्वाचन स्थल पर उपस्थित प्रतिनिधियों व पूर्व तहसील, जिला पदाधिकारी व समाज जनों के बीच निर्विवाद व निष्पक्ष रूप से तीनों संगठनों का चयन किया गया , सामाजिक उन्नति के लिए तीनों संगठनों के पदाधिकारीयों ने समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। पाटीदार समाज वैसे तो कृषि क्षेत्र में अग्रणी माने जाते हैं परंतु समय के साथ अनेक क्षेत्रों में समाज ने उन्नति की है। समाज का निर्वाचन समाज के लोगों के लिए कुछ समाज हितेषी नियम बनानें का हैं। जिसका क्षेत्र के समस्त समाज बंधु अनुसरण करके अपने अपने घर से लेकर प्रांत तक सामाजिक उन्नति के लिए कार्य करना हैं। शैक्षणिक ,सामाजिक ,सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में समाज की सहभागीता हो। कृषि ,व्यापार, नोकरी। प्रत्येक क्षेत्र में समाज के युवा से लेकर वरिष्ठ वर्ग तक अपनी पहचान बना रहें हैं। समय-समय पर कुरीतियों को बदलकर नए रीति नीति लाते हैं, जिससे समाज में हर वर्ग का विकास हो सके।

ग्राम इकाई के निर्वाचन के पश्चात द्वितीय निर्वाचन प्रक्रिया में तहसील की समिति का गठन किया जाता है। तहसील के पश्चात जिला व जिले से प्रांत समिति तक क्रमशः निर्वाचन प्रक्रिया को अपनाया जाता हैं। धामनोद तहसील के तहसील निर्वाचन अधिकारी सुभाष पाटीदार( सर )सुन्द्रैल, हुकुम पाटीदार (सर )धामनोद एवं राम पाटीदार (सर) धामनोद ने तहसील निर्वाचन पदाधिकारी का निर्वहन कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से किया है। इनके द्वारा संचालित तहसील निर्वाचन, निर्विवाद व निष्पक्ष रूप से तीनों संगठनों का निर्वाचन, उपस्थित स्वजातीय बंधुऔ के आपसी सामान्य से संपन्न किया गया है।
पाटीदार समाज के सरदार पटेल युवा संगठन के लिए अध्यक्ष -गौतम पाटीदार गुलझरा ,महामंत्री -रोशन पाटीदार सुन्द्रैल ,राहुल पाटीदार -मेहगांव ,उपाध्यक्ष रवि पाटीदार बैगंदा सचिव कार्तिक पाटीदार -बिखरोन ,सह सचिव -हर्ष पाटीदार- धामनोद, मीडिया प्रभारी- जितेंद्र पाटीदार धेगदा ,संगठन सचिव – लक्की पाटीदार – सुन्द्रैल प्रवक्ता -विशाल पाटीदार सुन्द्रैल और दो कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
ऐसे ही धामनोद तहसील महिला संगठन के लिए अध्यक्ष – सविता पाटीदार- गुलझरा, महामंत्री -अलका पाटीदार सुन्द्रैल, कोषाध्यक्ष -प्रभा पाटीदार बैगंदा ,उपाध्यक्ष – लता पाटीदार सुन्द्रैल , सुनीता पाटीदार गुलझरा , सह सचिव – निशा पाटीदार धामनोद, मीडिया प्रभारी -बबीता पाटीदार धामनोद, संगठन सचिव- गायत्री पाटीदार सुन्द्रैल प्रवक्ता- सुशीला पाटीदार पेड़वी , निर्मला पाटीदार , लिला पाटीदार को कार्यकारिणी सदस्य बनाए गया हैं।
तहसील मुख्य संगठन के लिए अध्यक्ष – ओमप्रकाश पाटीदार सुन्द्रैल ,महामंत्री – कमलेश पाण -धामनोद, कोषाध्यक्ष- मोहनलाल पाटीदार- धामनोद, उपाध्यक्ष- अर्जुन पाटीदार- मोरगढी ,सचिव – धन्नलाल पाटीदार- बगडीपुरा ,सहसचिव -भगवान पाटीदार -खलघाट मीडिया प्रभारी -वल्लभ पाटीदार -मेहगांव ,संगठन सचिव- विष्णु पाटीदार नवरंग गुलझरा ,प्रवक्ता- रमेश पाटीदार -धामनोद व विपिन पाटीदार राजनाथ पाटीदार कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।
साथ ही शेखर पाटीदार बगडीपुर।, जितेन्द्र पाटीदार सुन्दरेल , राधेश्याम कसरावदिया सुन्दरेल , राधेश्याम पाटीदार धामनोद एवं देवकरण पाटीदार गुलज़रा को प्रांत प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
उपस्थित समाज जनों ने संगठन के चयनित पदाधिकारीयों को बधाई दी। निर्वाचन अधिकारियों का भी कर्तव्य निष्ठा , ईमानदारी के साथ सामंजस्य बिठाकर निर्वाचन संपन्न करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। महेश्वर, करही ,बडवाह, कसरावद एंव ठीकरी तहसीलों के निर्वाचन सप्ताह भर में संपन्न होनें के पश्चात जिला महेश्वर के जिला संगठन के निर्वाचन आगामी दिनों में जिला मुख्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी – भगवान पाटीदार (सर)सुन्द्रैल द्वारा संपन्न किया जाएगा।
