बदनावर में आर्यिका विप्रभ माताजी ने की मंगल आगवानी

धर्म

बदनावर में आर्यिका विप्रभ माताजी ने की मंगल आगवानी
बदनावर


बुधवार की पावन बेला अभूतपूर्व हो गयी जब सर्वधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमती माताजी की परम शिष्या आर्यिका105 विप्रभमति माताजी ने वात्सलय वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान साग़र जी महाराज की मंगल आगवानी की

उनकी मंगल परिक्रमा की। पूज्य माताजी बडनगर में विराजमान है,वह आचार्य श्री के दर्शन हेतु 15 km पद विहार कर बदनावर आई।
यह क्षण भाव विहंगम था और विनय सम्पन्नता का एक अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत हुआ। वही माताजी के साथ बडनगर समाज के सदस्य भी मौजूद रहे।इन्होंने बड़नगर समाज की और से आचार्य श्री को वर्षायोग 2022 हेतु श्रीफल भेंटकर निवेदन किया।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी की रिपॉर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *