फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के सभी जिनालयों में जैन धर्म के 16 वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के तीन कल्याणक मनाए गए तीन कल्याणक मनाए गए

धर्म

फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के सभी जिनालयों में जैन धर्म के 16 वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के तीन कल्याणक मनाए गए

फागी

विश्व शांति प्रदायक जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के तीन कल्याणक रविवार को विभिन्न मंत्रोच्चारणों के द्वारा फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा ,चौरू,नारेडा, मंडावरी, मैदवास तथा नीमेडा सहित सभी जिनालयों में जप ,तप और मोक्ष कल्याणक हर्षोल्लास के द्वारा मनाया गये।

।जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने बताया कि इससे पूर्व जिनालयों में प्रातः पूजा अर्चना के विशेष आयोजन हुए जिसमें भगवान शांतिनाथ के जलाभिषेक बाद विश्व में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए विभिन्न

 मंत्रोच्चारण के बीच शांति धारा की गई तथा जप,तप, कल्याणक के अर्घ चढाने के बाद निर्वाण कांड भाषा के वाचन के पश्चात  मोक्ष कल्याणक का अर्घ चढ़ाते हुए निर्वाण का लाडू चढ़ाया गया।  कार्यक्रम बाद महाआरती हुई।  कार्यक्रम में कपूर चन्द- मांदी वाले,मोहनलाल झंडा, सोहनलाल झंडा, अग्रवाल समाज फागी के अध्यक्ष महावीर झंडा, सरावगी समाज फागी के अध्यक्ष महावीर अजमेरा,सोभाग धाबडधींगा, संतोष बजाज, धर्म चंद पीपलू, सुरेश डेठानी, महावीर मोदी, भागचंद कासलीवाल,केलासकासलीवाल, सहित सारे समाज ने पुण्यार्जन प्राप्त किया इसी कडी में नीमेडा ग्राम में आर्यिका विकक्षा श्री माताजी के  पावन सानिध्य में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भी भगवान शांति नाथ का जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक हर्षोल्लास से मनाया गया। जहां पर रुपचंद सेठी, टीकम बज, राजेंद्र बज, महावीर सेठी सहित सारे श्रावक श्राविकाएं मोजूद थे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *