हर वक्त हर जरूरतमंद व बेसहाराओं का सहारा बन सेवा को अग्रणी रहता युवादल, सातलखेड़ी निवासी एक गरीब को ईलाज हेतु अपने स्तर पर पंहुचाया कोटा

राज्य

हर वक्त हर जरूरतमंद व बेसहाराओं का सहारा बन सेवा को अग्रणी रहता युवादल,
सातलखेड़ी निवासी एक गरीब को ईलाज हेतु अपने स्तर पर पंहुचाया कोटा
रामगंजमण्डी।

शहर की एक ही समाजसेवी संस्था युवादल आज हर जरूरतमंद व बेसहाराओं का सहारा बन सेवा में अग्रणी रहकर अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए है।इसलिए निरन्तर सेवा को तत्पर युवादल का नाम हर एक की जुबां पर रहता है।इसी श्रंखला को जारी रखते हुए
बुधवार 25 मई को भी सातलखेड़ी निवासी हेमराज बैरवा जो जयपुर के एक रेस्टोरेंट में साफ सफाई का काम करता था 12 मई को उसके अचानक सिर में खून का थक्का जम जाने के कारण शरीर के आधे हिस्से ने काम करना बंद कर दिया जो लकवे की शिकायत के कारण हुआ।यह सुनकर सातलखेड़ी से पुत्र धर्मवीर बैरवा जयपुर गया जहां आठ रोज रहकर पिता का ईलाज भी करवाया और आराम पड़ने व पैसे खत्म हो जाने पर सातलखेड़ी लेकर आ गया।जब तीन चार दिन बाद हालत वापस बिगड़ी व बोलना और आंखे खोलना बन्द कर दिया साथ ही पुत्र के पास ईलाज के लिए पैसे नहीं बचने के बाद उसने सातलखेड़ी में ही इधर उधर सहयोग के लिए पूछा तो उन्होंने युवादल सचिव राजकुमार पारख का नाम व मोबाईल नम्बर बताया।जिसके बाद धर्मवीर ने पारख को कॉल किया जिस पर पारख ने पिता पुत्र को तुरंत रामगंजमण्डी अस्पताल बुलाया जहां स्थानीय डॉक्टरों से परामर्श लेकर न्यूरो से सम्बंधित बीमारी होने के कारण कोटा जाने के लिए विधायक कोष से एम्बुलेंस के 18 सौ रुपए की रसीद कटाई और समय के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे के लिए ड्राइवर को पाबन्द किया क्योंकि बीमारी को कम समय ही होने के कारण ईलाज की पूरी पूरी उम्मीद को देखते यह व्यवस्था की गई और 32 सौ रुपए सहयोग राशि नकद भी दी गई साथ ही कोटा ईलाज की व्यवस्था की गई एवं आवश्यकता अनुसार और भी जावेगी।युवादल की लगातार इस तरह बेसहाराओं का सहारा बनकर की जाने वाली जन सेवा पर सभी ने आभार जताया है। सबका कहना है युवा दल को सौंपी गई पूरी राशि जनसेवा कार्यो में ही लगती है।इसी कारण पूरे विश्वास के साथ सभी भामाशाहों द्वारा युवादल को सेवा हेतु सहयोग राशि सौंपने का क्रम निरन्तर जारी है जो हरेक पर किया जाना सम्भव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *