श्रमण संस्क्रती संस्थान सांगानेर के सहयोग से आगरा मे कमलानगर समेत शहर के लगभग 10 स्थानो मे धार्मिक शिविर प्रारम्भ!

आगरा,
सन्तशिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से एवं मुनीपुंगव सुधासागर जी की प्रेरणा एवं प्रयास से सांगानेर मे प्रारम्भ हुये श्रमण संस्क्रती संस्थान के रजत जयन्ती पूर्णता वर्ष मे संस्थान के पूर्व छात्रों के प्रयास से इन ग्रीष्म कालीन अवकाश मे लगभग 5000 विशेष धार्मिक शिक्षण शिविरों के आयोजन पूरे भारत मे कीये जा रहे हैं! ये जानकारी श्रमण संस्कृती संस्थान के प्रथम बैच के छात्र रहे और वर्तमान मे श्रमण ज्ञान भारती मथुरा के अधिष्ठाता व आगरा मन्डल के शिविर प्रभारी पन्डित जिनेन्द्र शास्त्री जी ने दी! उन्होंने बताया कि संस्थान से निकले अब तब के सभी पूर्व छात्र अपनी मात्र संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत मे इस तरह के शिविर लगाकर प्रभावना कर रहे हैं!

आगरा नगर मे उक्त शिविर के प्रभारी श्री मनोज कुमार जैन बाकलीवाल एवं सह प्रभारी श्री अंकेश जैन ने बताया कि आगरा नगर मे विभिन्न शैलीयो के सहयोग से अब तक लगभग 10 धार्मिक शिक्षण शिविर प्रारम्भ हो चुके हैं! कल जहां सैक्टर 7 मे व बेलनगंज मे शिविर प्रारम्भ हो चुके हैं, वहीं आज कमलानगर डी ब्लाक, गंगेगौरी मे भी शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ, इसी श्रंखला मे शालीमार, जयपुर हाउस आदि मे भी शिविर प्रारम्भ हो रहे हैं!
श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर, कमलानगर मे कमलानगर महिला मन्डल के सहयोग से आयोजित शिविर का भव्य शुभारंभ श्रावक श्रेष्ठी श्री प्रदीप जैन जी PNC, श्री जगदीश प्रसाद जी जैन , मनोज कुमार जैन बाकलीवाल, अनिल जैन रईस, अनिल जैन एफ सी आई, श्रीमती रश्मि गोयल, आदि ने दीपप्रज्वलन कर के कीया! प्रात:कालीन इष्टोपदेश की कक्षा मे लगभग 150 समाज के लोग बैठे, वहीं बालबोध आदि मे भी ढेर सारे बच्चे उपस्थित हुए! कमलानगर के लीये सांगानेर के विद्वान पं रीतेश जैन विशेष रूप से आये हैं, जो प्रात: इष्टोपदेश एवं सांय रत्करन्ड श्रावकाचार सिखायेंगे!

पूरे आगरा मे शिविरो के आयोजन मे प.जिनेन्द्र शास्त्री जी को विभिन्न शैलीयो समेत BJS Agra की टीम श्री शैलेन्द्र जैन, अंकेश जैन , समकित जैन आदि के नेतृत्त्व मे सहयोग कर रही है!
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
