बावनगजा ट्रस्ट कमेटी ने मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज से किया वर्षायोग का निवेदन, श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद

धर्म

बावनगजा ट्रस्ट कमेटी ने मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज से किया वर्षायोग का निवेदन, श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद

धामनोद।

दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र बावनगजा ट्रस्ट कमेटी ने इस वर्ष प्रस्तावित वर्षायोग (चातुर्मास) के लिए अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज ससंघ से राजस्थान के कुशलगढ़ पहुंचकर विनम्र निवेदन किया। इस दौरान ट्रस्ट कमेटी ने श्रद्धापूर्वक श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद दोशी “बिन्नू भैया” के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज से श्री सिद्ध क्षेत्र बावनगजा में वर्षायोग संपन्न कराने का आग्रह किया।

 

 

ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद दोशी ने बताया कि इस अवसर पर मुनि संघ को सिद्ध क्षेत्र बावनगजा में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आगामी वर्षों में आयोजित होने वाले महामस्तकाभिषेक एवं विशाल मेले की तैयारियों, क्षेत्र की भावी कार्ययोजनाओं तथा विभिन्न धार्मिक एवं विकासात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुनि श्री ने भी ट्रस्ट पदाधिकारियों को क्षेत्र के विकास एवं धार्मिक गतिविधियों के सफल संचालन के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी जुगल किशोर पाटनी, मनोज गोधा (अंजड़), जितेंद्र जैन (बड़वानी), निलेश रावका (मानावर), सुरेश गंगवाल (सिंघाना) सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

जानकारी स्रोत: दीपक जैन प्रधान, धामनोद

संकलन: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *