आड़त 1% व मंडी टैक्स 0.50% घोषणा पर रामगंजमंडी में खुशी, व्यापारियों ने लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व पंचायती राज-शिक्षा मंत्री का जताया आभार

बिज़नेस

आड़त 1% व मंडी टैक्स 0.50% घोषणा पर रामगंजमंडी में खुशी, व्यापारियों ने लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व पंचायती राज-शिक्षा मंत्री का जताया आभार

रामगंजमंडी।

राजस्थान विधानसभा में धनिया व्यापार से जुड़े आड़त व मंडी टैक्स में कमी की घोषणा के बाद रामगंजमंडी के व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा आड़त 1 प्रतिशत एवं मंडी टैक्स 0.50 प्रतिशत किए जाने की घोषणा का स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने आभार व्यक्त किया है।

 

 

व्यापारियों ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से की जा रही मांग का सकारात्मक परिणाम है, जिससे धनिया व्यापार को मजबूती मिलेगी और किसानों व व्यापारियों दोनों को राहत पहुंचेगी।

इस अवसर पर व्यापारिक संगठनों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों से यह विषय सरकार के समक्ष प्रभावी रूप से रखा गया। साथ ही शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

गौरतलब है कि गुरुवार को रामगंजमंडी के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला था। बैठक में धनिया व्यापार पर लागू प्रतिशत दरों को कम करने की मांग विस्तार से रखी गई थी। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया था कि व्यापारियों के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा।

बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशल बाफना, जिला महामंत्री भगवान सिंह धाकड़ सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिसमें  ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सुनील जैन : राहुल धाकड़ ,पियूष विजयवर्गीय, अमन जैन,यश शाह,
सिद्धार्थ बापना मौजूद रहे।

व्यापारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप अब आड़त व मंडी टैक्स में कमी की घोषणा होने से क्षेत्र के व्यापारियों में विश्वास और उत्साह बढ़ा है।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने इसे रामगंजमंडी मंडी के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे देश की प्रमुख धनिया मंडी के रूप में रामगंजमंडी की पहचान और सशक्त होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार भविष्य में भी व्यापार और किसान हित में ऐसे जनकल्याणकारी निर्णय लेती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *