पानीपत में हुआ आचार्य श्री विनिश्चय महाराज, संघ का मंगल आगमन एक मार्च से श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान
पानीपत
आगामी एक मार्च से श्री सिद्ध चक्र महामंडल का आयोजन हो रहा है। जो की आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में श्री 1008 पार्श्व नाथ बड़ा दिगंबर जैन मोहल्ला जैन मंदिर में होगा।
मंगलवार की बेला पानीपत की धरा मंगलमय हो गई जब आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का असल के गेट नंबर एक के पास अयोध्या सोसायटी में मंगल आगमन हुआ।



दिगंबर जैन पंचायत में आचार्य श्री की मंगल अगवानी की मंगल आरती व पद प्रक्षालन किया गया।

आचार्य श्री 900 किलोमीटर का पद विहार कर पानीपत पहुंचे हैं। उनका वर्ष 2025 का वर्षायोग रामगंजमंडी राजस्थान में सम्पन्न हुआ था।


गुरुदेव का मंगल आगमन श्री 1008 पारसनाथ बड़ा दिगंबर जैन मंदिर जैन मोहल्ला में होगा। आगामी 1 मार्च को गुरुदेव के सानिध्य में श्री सिद्ध चक्र महामंडल का आयोजन होगा।
सिद्धचक्र महामंडल विधान में सिद्धों की आराधना की जाती है जिसके द्वारा पुण्य की वृद्धि एवम अनंत जन्मों के कर्म की निर्जरा होती है शास्त्र में उल्लेख है कि मैना सुंदरी श्रीपाल ने जब यह अनुष्ठान किया महामंडल विधान के प्रभाव से उसके गंधोदक से श्रीपाल आदि 700 कुष्ठ रोगियों का कुष्ठ रोग दूर हो गया कहा जाता है श्री सिद्धचक्र का पाठ करो निज आठ ठाठ से प्राणी फल पायो मैना रानी गंधोदक छिड़कत वसु दिन में नहीं रहा कुष्ठ किंचित तन में भई सात शतक की काया स्वर्ण समानी फल पायो मैना रानी
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
