I AS संस्कृति जैन को सजी हुई पालकी में बिठाकर साथियों के कंधे पर विदा किया गया

देश

I AS संस्कृति जैन को सजी हुई पालकी में बिठाकर साथियों के कंधे पर विदा किया गया

I AS संस्कृति जैन ने काम ही ऐसा किया IAS संस्कृति जैन को ग्रैंड फेयरवेल दिया गया. वे मध्यप्रदेश कैडर की 2015 बैच की IAS अधिकारी हैं. जमीनी स्तर पर काम करने और पब्लिक वेलफेयर पर फोकस रहने के लिए उनकी तारीफ की जाती है.

 

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक महिला IAS अधिकारी की ‘विदाई’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. IAS संस्कृति जैन पिछले 15 महीनों से सिवनी में कलेक्टर के रूप में कार्यरत थीं. अब उन्हें भोपाल में नई जिम्मेदारी दी गई है. जाहिर है उन्हें सिवनी छोड़ना था. लेकिन उनका जाना नॉर्मल नहीं था. स्टाफ के लोगों और सहकर्मियों ने संस्कृति जैन को एक सुनहरी पालकी में बिठाकर बड़ी धूमधाम से विदाई दी. उनकी दो बेटियां भी उनके साथ थीं.

सिवनी प्रशासन ने इस शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया था. एक तरफ संस्कृति जैन की विदाई दी गई, तो दूसरी तरफ उनकी जगह नई कलेक्टर शीतला पटले का स्वागत किया गया. जब संस्कृति की पालकी उठाई गई, तो गाने बज रहे थे. बताया गया कि जिले के आला अधिकारी और कर्मचारी इस प्रोग्राम में शामिल थे.

 

 

 

सवाल बनता है कि संस्कृति जैन ने बतौर कलेक्टर सिवनी में ऐसा क्या काम किया जो उन्हें ऐसी शानदार विदाई दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *