एक शाम राष्ट्र संत के नाम” कार्यक्रम में शामिल होंगी नीति आयोग की सदस्य अर्चना जैन*

धर्म

एक शाम राष्ट्र संत के नाम” कार्यक्रम में शामिल होंगी नीति आयोग की सदस्य अर्चना जैन

आरोन। राष्ट्र संत समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जन्मोत्सव पर पूज्य मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज की मंगल प्रेरणा से आगामी 7 अक्टूबर को आरोन जैन समाज एवं ट्रस्ट कमेटी द्वारा “एक शाम राष्ट्र संत विद्यासागर के नाम” कार्यक्रम के लिए व्यवस्थापकों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

 

नीति आयोग की सदस्य अर्चना जैन

 

 

इस महा महोत्सव के प्रचार मंत्री सुनील झंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मंगलवार को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का जन्मोत्सव इस बार अलग प्रकार से मनाया जाएगा।

 

 

 

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज महान भारत देश को सम्पूर्ण विश्व में एक बार पुनः सोने की चिड़िया एवं आत्मनिर्भर भारत के रूप में स्थापित होते हुए देखने चाहते थे और अपनी साधना के साथ साथ अनेक प्रकल्पों के माध्यम से ऐसा आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की प्रेरणा भी सदैव देते थे।

 

 

 

 

आचार्य श्री विद्यासागर जी के राष्ट्र और समाज के प्रति इन मंगल कार्यों एवं शुभ भावों को संवाद,नृत्य एवं गायन के माध्यम से पहली बार राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति नगर में देखने को मिलेगी।

 

इस आयोजन में शामिल होने के लिए आरोन जैन समाज द्वारा अनेक विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है जिनमें भारत सरकार के नीति आयोग की सदस्य श्रीमति अर्चना जैन,मुंबई कमिश्नर दिलीप घेवारे एवं क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जयवर्धन सिंह की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

 

 

यह कार्यक्रम सायं को 7 बजे से प्रारम्भ होगा।आरोन नगर में पहली बार आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के भव्य आयोजन के प्रति स्थानीय युवाओं में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।

 

   सुनील जैन झंडा आरोन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *