दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन गांव करिरीया में सामूहिक कलशाभिषेक में उमड़े श्रद्धालु ♦
निवाई – सकल दिगम्बर जैन समाज एवं बड़ा जैन मंदिर कमेटी निवाई के तत्वावधान में चंद्र प्रभु जैन मंदिर गांव करीरिया में दो दिवसीय सामूहिक कलशाभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं बड़ा मंदिर कमेटी के मंत्री मोहित चंवरिया ने बताया कि गांव करिरीया में सुबह विज्ञानाचार्य अशोक जैन के द्वारा चौसठ रिद्धि मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने पांच मंगल कलश की स्थापना कर मण्डल विधान की पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चंद्र प्रभु जी के अभिषेक एवं शांतिधारा किया गया।

समाजसेवी शंभु कठमाणा एवं विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भगवान चंद्र प्रभु जी को विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा बधाई गीतों के साथ नगर भ्रमण करवाया गया जहां गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल पर विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा सामूहिक कलशाभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें श्री जी की माला पहनने का सौभाग्य प्रेमचंद सुरेश कुमार सांवलिया को मिला इसके बाद श्री जी की महाआरती की। इस अवसर पर सन्मति चंवरिया प्रेमचंद सोगानी सुरेश भाणजा संजय सोगानी विनोद जैन मोहित चंवरिया नरेंद्र बुकसेलर हेमराज जैन ताराचंद भाणजा बेणी झिराणा दिनेश शिवाड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे।
