आचार्य विराग सागर महाराज पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी इंटेलिजेंस श्री प्रवीण जैन एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य होंगे
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में रविवार की दोपहर बेला में आचार्य विराग सागर महाराज पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन महामंत्री राजकुमार गंगवाल एवं मंत्री श्री राजीव बाकलीवाल ने बताया कि इस पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल डीएसपी इंटेलिजेंस श्री प्रवीण जैन एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य होंगे।


इस समारोह में भारत वर्ष जैन समाज के साहित्य सर्जन अपने लेखन के माध्यम से धर्म की प्रभावना करने वाले व्यक्ति शामिल होगे इसे अंतर्गत विराग विजन कांटेस्ट प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा यह पुरस्कार वितरण समारोह आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर आयोजित होगा इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार की दोपहर की बेला में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित होगा।
संरक्षक अजीत सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका उपाध्यक्ष कमल जैन, चेतन बागड़िया, महामंत्री राजकुमार गंगवाल मंत्री राजीव बाकलीवाल महावीर मंदिर अध्यक्ष महेंद्र ठोरा महामंत्री पदम सुरलाया ने सभी से इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

