राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं जैन पत्रकार सम्मेलन 27 को जैन पत्रकार सम्मेलन में सम्पूर्ण राष्ट्र से आयेंगे जैन पत्रकार

धर्म

राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं जैन पत्रकार सम्मेलन 27 को जैन पत्रकार सम्मेलन में सम्पूर्ण राष्ट्र से आयेंगे जैन पत्रकार

टोंक – सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में पंचम् पट्टाधीश राष्ट्र गौरव वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं जैन पत्रकार सम्मेलन 27 जूलाई रविवार को आयोजित किया जाएगा। जैन धर्म प्रचारक एवं सम्मेलन के मीडिया प्रभारी पवन जैन कंटान एवं विमल जौंला ने बताया कि दिगम्बर जैन अमीरगंज नसियां टोंक में रविवार को जैन पत्रकार संगोष्ठी आयोजित होगी जिसमें वक्ताओं द्वारा समागम से संवाद, संवाद से समाधान, समाधान से समन्वय, समन्वय से समाज,समाज से स‌द्भावना, सद्भावना से समृद्धि, समृद्धि से समानुभूति, समानुभूति से संवेदना, संवेदना से शांति, संवाद के तहत संगोष्ठी का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक महावीर जैन सनावद एवं रमेश काला एवं विकास जागीरदार ने बताया कि प्रथमाचार्य शांतिसागर महाराज की परम्परा के पंचम् पट्टाधीश राष्ट्र गौरव, वात्सल्य वारिधि, आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ 36 पिच्छी का पावन वर्षायोग राजस्थान के टोंक में चलते चातुर्मास के अन्तर्गत रविवार, 27 जुलाई को आचार्य संघ के सान्निध्य में 20 वीं सदी के प्रथमाचार्य आचार्य शांतिसागर महाराज का आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी समारोह के अंतर्गत शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी का एक दिवसीय आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान आचार्य संध के सानिध्य में दो दिवसीय प्रेस वार्ता के दौरान 26 जूलाई को स्थानीय टोंक नगर के पत्रकारों से आचार्य वर्धमान सागर महाराज प्रेस वार्ता में रुबरु होंगे। इसी प्रकार 27 जूलाई को जैन पत्रकार सम्मेलन में जैन जगत के वरिष्ठ संपादक, पत्रकार, लेखक जिनके माध्यम से जैन धर्म की यश कीर्ति और आचार्य शांतिसागर महाराज के संदेश निरंतर प्रकाशित और प्रसारित किए जाएंगे। समाज के मीडिया प्रभारी पवन कंटान एवं विमल जौंला ने आह्वान करते हुए सभी समाज जन से 

कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है जिससे आपकी उपस्थिति से सामाजिक समरसता में एक नया उद्घोष होगा जो दिगम्बर जैन समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *