बड़नगर के युवाओं एवम समाज की संतों के प्रति समर्पण अद्भुत भीषण वर्षा के बीच कराया विशाश्री माताजी को मंगल विहार
बड़नगर
मालवा की पावन धरा का एक नगर जो अपने नाम से बड़ा नगर नहीं कहलाता बल्कि सेवा समर्पण संतों के प्रति समर्पित सेवा भाव के कारण भी बड़नगर कहलाता है।
यह नगर अपने नाम की सार्थकता को सिद्ध करता है कही उदाहरण सामने आते रहे है। ऐसा ही उदाहरण जब देखने को मिला बुधवार को जब गणिनी गुरु मां आर्यिका 105 विशाश्री माताजी 15 पिच्छिका का मंगल विहार बनेडिया जी गोकलपुर की और चल रहा था तब इंद्र देव भी प्रसन्न हो उठे और घुमड़ घुमड़ कर बरसने लगे।
मानो लग रहा था इंद्र देव भी सम्मिलित हो रहे हो मार्ग को शुद्ध कर रहे हो और माताजी के चरणों का प्रक्षालन कर रहे हो।

ऐसे समय बड़नगर विहार समिति के युवा वर्ग एवं अन्य जन की भक्ति प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर गई जो एक पर्याय बनकर सभी के सामने परिलक्षित हो गई इन्होंने खुद के भीगने की परवाह न करते हुए माताजी संघ को ढकते हुए मंगल विहार कराया सचमुच श्रद्धा आस्था समर्पण का इससे अलौकिक उदाहरण और क्या हो सकता है।


धन्य है बड़नगर वहां की सेवा भक्तिसेवा समर्पण श्रद्धा आस्था का जीवंत प्रमाण और क्या हो सकता है।अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
