विराट हृदय सेवा भावी युवा शक्ति के पर्याय श्री मनोज बाकलीवाल के दांपत्य जीवन के 39 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष
जीवन जीना एक कला है आमतौर पर देखा जाता है कि मानव जीवन को अपने हित सुख शांति और समृद्धि को ही खुशी मानता है।
लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो समाज के लिए अपना सर्वस्व देकर अपने आप में गदगद एवं हर्षित महसूस करते हैं और समाज के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देते हैं ऐसे ही दंपति हैं श्री मनोज जैन बाकलीवाल आगरा जो न सिर्फ अपना समय देते हैं बल्कि युवा शक्ति के लिए भी एक पर्याय बनकर संपूर्ण भारतवर्ष में जैन धर्म की पताका फहरा रहे हैं।
आज उन्होंने दांपत्य जीवन के 39 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उन्होंने पारिवारिक दायित्वों के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वाहन कुशलता के साथ किया है जिसका कोई सानी नहीं है इन्हें अनेक संतों की आशीष प्राप्त है। जब यह मंच पर संचालन करने के लिए खड़े होते हैं तो हर कोई बस इन्हीं को सुनता है। इनका वात्सल्य देखते बनता है।

इनके वात्सल्य का उदाहरण तब देखने को मिला जब पूज्य मुनि श्री सुधा सागर महाराज के आगरा प्रवास के दौरान 10 लक्षण पर्व की बेला में सुगंध दशमी पर्व पर भव्य मंगल आरती का आयोजन हो रहा था इस समय जब वह भक्ति करने लगे तो सभी शिविराथियों उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया। यह दर्शाता है कि यह मात्र व्यक्तित्व ही नहीं बल्कि युवा शक्ति के लिए एक पर्याय बनकर हम सभी के सामने हैं।



मेरे परिवार की ओर से दांपत्य जीवन के 39 वर्ष पूर्ण करने पर अनंत बधाई कामना करते हैं कि आपका मार्गदर्शन हमें मिलता रहे इसी तरह आपकी वाणी का रसपान हमें मिलता रहे। और जिन धर्म की प्रभावना होती रहे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
