आचार्य वर्धमान सागर महाराज के विहार में निवाई से दर्जनों श्रद्धालु रवाना 

धर्म

आचार्य वर्धमान सागर महाराज के विहार में निवाई से दर्जनों श्रद्धालु रवाना 

निवाई – सकल दिगम्बर जैन समाज निवाई के तत्वावधान में रविवार को दर्जनों श्रद्धालुओं ने आचार्य वर्धमान सागर महाराज के विहार में जत्था रवाना हुआ जहां रविवार को सांयकाल जयधोष के साथ श्यामपुरा पहुंचकर वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज को श्री फल चढ़ाया। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि बीसवीं सदी के प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य वर्धमान सागर महाराज 36 पिच्छिका धारी के विहार में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आचार्य संध सोमवार को अपने संध सहित महुआ पहुंचेंगे जहां निवाई के वात्सल्य वारिधि भक्त परिवार के जितेन्द्र चंवरिया 

सुशील गिन्दोडी़ पवन बोहरा सुनील सिद्धार्थ, पप्पू कठमाणा, अनिल जैन,धीरज सोगानी,नीरज माधोराजपुरा, भागचंद मण्डावर , गिरिराज मोठूका, महेन्द्र कठमाणा, गोलू चंवरिया, मनीष जैन,जीतू झिलाय सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के समक्ष श्री फल भेंटकर आशीर्वाद लिया। विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि आचार्य संध के साथ मंगल विहार की व्यवस्थाओं में मोहित चंवरिया मनोज पाटनी दिलीप भाणजा अरुण लटुरिया अमित कटारिया सुरेश पाटनी विनय कासलीवाल राजकुमार जैन कमलेश जैन सहित किशनगढ़ पारसोला कलकत्ता जोबनेर टोंक नेनवा कोटा आदि शहरों के गुरु भक्त विहार में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जैन धर्म प्रचारक विमल पाटनी एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि आचार्य वर्धमान सागर महाराज संध बिजोलिया से श्यामपुरा महुआ चंवलेश्वर पार्श्वनाथ होते हुए जहाजपुर पहुंचने की संभावना है।

       संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *