आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज संघ के मंगल प्रवेश पर नमोस्तु शासन जयवंत का जयघोष गुंजा तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव घट यात्रा के साथ आज होगा प्रारंभ
खरगोन
नगर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर स्थित जिनमंदिर का जीर्णोद्धार उपरांत भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज संघ सानिध्य में होने जा रहा है।इस महोत्सव के क्रम में रविवार को 27 संतों के साथ आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज का मंगल आगमन हुआ तो समाज बंधु नगर वासी उनकी अगवानी में उमड़ पड़े एक साथ इतने संतो को पकड़ संपूर्ण नगर धर्ममय हो गया।
आचार्य श्री का संघ सहित सिद्ध क्षेत्र ऊन पावगिरी का पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न करने के उपरांत नगर में मंगल आगमन हुआ आचार्य श्री का मंगल आगमन नगर की सीमा पर हुआ यह भव्य शोभा यात्रा गणेश मंदिर से शुरू हुई इस शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बिंदु चिन्मय दिव्य घोष बैंड भोपाल रहा।
![]()
उनकी अगवानी में सर्वप्रथम भीकनगांव से आए बैंड ने भक्तिमय भजनों को सुनाया महिला शक्ति भक्ति नृत्य करते हुए चल रही थी। आचार्य श्री के संघ के पीछे रथ में होने वाली विराजमान प्रतिमाओं को रखा गया था। घोड़े पर सवार युवा धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे।
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
धर्म के लिए जियो आचार्य श्री
इस अवसर पर आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज ने अपनी धर्म देशना धर्म के लिए जीने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा आज के दौर में सारा जगत यश, कीर्ति, सम्मान वह लोभ के लिए धर्म
कर रहा है। जबकि योगी धर्म के लिए जीता है।
महाराज श्री ने कहा कि हमारे महापुरूषों ने कई ऐसी कविताएं एवं ग्रंथ,काव्य लिखे हैं जो अजय अमर हो गए।आप भी ऐसा लिखो,आप भी ऐसा बोलो की आपका नाम, आपका काम नहीं वह संदेश लोगों को याद रहे। वह समाज व राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312












