ऐतिहासिक समवशरण विधान में होंगे 72 तीर्थंकर के भव्य 72 समवशरण*तीन परमेष्ठी का होगा साक्षात पावन सानिध्य* – मुनि श्री शुभा नंदजी

धर्म

ऐतिहासिक समवशरण विधान में होंगे 72 तीर्थंकर के भव्य 72 समवशरण*तीन परमेष्ठी का होगा साक्षात पावन सानिध्य* – मुनि श्री शुभा नंदजी

जयपुर – 03/03/25 ,

युवा द्वय मुनि श्री शुभा नन्द जी व मुनि श्री ध्रुवा नंद जी का सोमवार को आदर्श नगर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ । मुनि श्री का समाज के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने पाद प्रक्षालन व आरती कर स्वागत किया । मुनि श्री ने धर्म सभा में बताया कि प्राकृत भाषा चक्रवर्ती आचार्य श्री 108 वसुनन्दी जी महाराज ससंघ (31 पिच्छी) के सानिध्य में आगामी 28 मार्च से 30 मार्च तक एक वृहद ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन , “श्री श्री १००८ त्रिकाल चौबीस तीर्थंकर समवशरण महाअर्चना विधान “ अतिशय क्षेत्र बाड़ा पदमपुरा (जयपुर) में श्री १००८ पद्मप्रभु भगवान के आशीर्वाद से धर्म जागृति संस्थान प्रान्त राजस्थान द्वारा पदम् पुरा मन्दिर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

 

 

 

इस आयोजन में त्रिकाल चौबीसी के 72 तीर्थंकरों के 72 ही अलग अलग भव्य समवशरण होंगे तथा आयोजन को तीन परमेष्ठी का पावन सानिध्य प्राप्त होगा ।

धर्म जागृति संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला व कोषाध्यक्ष पंकज लुहाड़िया के अनुसार प्रात: मुनि द्वय के सानिध्य में आदर्श नगर में आयोजन का एक नया पोस्टर जारी किया गया ।

   

साथ ही उनके मार्गदर्शन अनुसार आयोजन पर व्यवस्थाओं के लिए शाम को एक मीटिंग भट्टारक जी की नसियां में सभा कक्ष में आयोजित की गई जिसमे उपस्थित सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बनाने पर विचार विमर्श किया ।

इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक ओम प्रकाश काला , राकेश माधोराजपुरा ,जीतू गंगवाल , अनिल छाबड़ा, सुनील काला, सुनील बज आदि उपस्थित रहे ।

         अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *