इंसान उन चीजों से कम बीमार पड़ता है, जो वो खाता है..बल्कि ज्यादा बीमार वो उन चीजों से हो रहा है, जो उसे अन्दर ही अन्दर खा रही होती है..! प्रसन्न सागर महाराज

धर्म

इंसान उन चीजों से कम बीमार पड़ता है, जो वो खाता है..बल्कि ज्यादा बीमार वो उन चीजों से हो रहा है, जो उसे अन्दर ही अन्दर खा रही होती है..! प्रसन्न सागर महाराज
कन्नौज उत्तरप्रदेश
परम पूज्य आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि इंसान उन चीजों से कम बीमार पड़ता है, जो वो खाता है..बल्कि ज्यादा बीमार वो उन चीजों से हो रहा है, जो उसे अन्दर ही अन्दर खा रही होती है..!

 

महाराज श्री ने वर्तमान परिपेक्ष में कहा कि अब देश में भ्रष्टाचार और मिलावट इतनी अधिक बढ़ गई है कि अब मरने के लिए शुद्ध जहर नहीं मिलता और जीने के लिए शुद्ध भोजन नहीं मिलता। देश में मिलावट का दौर जोरों पर है। आज मिलावट का जमाना है, बाजार में मिलावट का कार्य जोरों पर है।

NID:SIZE:538 kB

 

एक उदाहरण के माध्यम से बताया की एक व्यक्ति अपने घर में कीड़े मारने की दवा लाया, दूसरे दिन जब उसने दवा को देखा तो उस दवा में ही कीड़े पड़ गए थे। अब इससे बड़ा भ्रष्टाचार और क्या हो सकता है-? कीड़े मारने की दवा में ही कीड़े पड़ जाए तो फिर और क्या कहना। सब जगह मिलावट है।

 

 

 

महाराज श्री ने कहा पहले तो लोग दूध में पानी मिलाते थे, लेकिन अब लगता है कि पानी में दूध मिलाया जा रहा है। हर चीज में मिलावट है, खाने पीने से लेकर औषधियों में भी मिलावट है। इतना ही नहीं विचारों और आदर्शों में भी मिलावट जारी है। आदमी बोलता कुछ है, सोचता कुछ है। दिखाता कुछ है, और देता कुछ और है।

महाराज श्री ने कहा बाजार में सब नकली सिक्के चल रहे हैं। कहते हैं ना – खराब मुद्रा, अच्छी मुद्रा को चलन से बाहर कर देती है…!!!।

नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *