जैन राष्ट्रीय संत विद्यासागर महाराज काप्रथम समाधि स्मृति महोत्सव मनाया 

धर्म

जैन राष्ट्रीय संत विद्यासागर महाराज काप्रथम समाधि स्मृति महोत्सव मनाया 

पिड़ावा:-
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में परम पूज्य संत शिरोमणि समाधि सम्राट जन जन के संत आचार्य भगवन गुरूवर 108श्री विद्यासागर महाराज जी के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया ।

जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य 108श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य परम पूज्य 108 श्री अरह सागर जी महाराज, क्षुल्लक 105श्री नेगम सागर महाराज के सानिध्य में श्री सांवलिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बड़ा मंदिर में प्रातः काल अभिषेक, शान्ति धारा, नित्य नियम की पूजन, आचार्य श्री की पूजन के बाद ठीक 8.00बजे श्री सांवलिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बड़ा मंदिर से बेंन्ड बाजों व बग्घी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि मौहल्ला पिपली चौक,शहर मौहल्ला, सेठान मौहल्ला, खण्डुपुरा, नयापुरा होते हुवे वापस बड़े मन्दिर में पहुंचे जहां पर आचार्य श्री की प्रतिमा का अनावरण, दीप प्रज्वलन पूर्व चेयरमैन निर्मल शर्मा,जीवन्धर कासलीवाल,कमल कासलीवाल ब्रम्हचारी धनसिहं भैया, पूर्व जैन समाज अध्यक्ष अनिल चेलावत द्वारा किया गया। इसके बाद आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे सभी भक्तों ने गुणानुवाद किया गया जिनमें जिला प्रमुख प्रतिनिधि भागचंद जी दांगी, पूर्व चेयरमैन निर्मल शर्मा, ब्रम्हचारी धनसिहं भैया, कोमल चन्द जैन, मनोज निडर, राष्ट्रीय कवि अनिल उपहार, भुपेंद्र सिंह जैन, जीवन्धर कासलीवाल आदि वक्ताओं ने गुणानुवाद किया उसके बाद परम पूज्य अरह सागर जी महाराज के प्रवचन हुवे ।उसके पश्चात सकल दिगम्बर जैन समाज व बाहर से पधारे सभी अतिथियों का वात्सल्य भोजन मांगलिक भवन में किया गया।

 

शोभायात्रा में पुरूष वर्ग सफेद वस्त्रों में व महिलाएं केसरिया साड़ी व मण्डल की साड़ी में भक्ति करते हुवे चल रही थी इस अवसर पर सभी समाज जन ने अपने प्रतिष्ठान कार्यक्रम तक बंद रखें।

अन्त में श्री सांवलिया पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के संरक्षक धनसिहं जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया गया। प्रथम समाधि महोत्सव के अवसर पर जीव दया समिति के सभी सदस्यों द्वारा गौशाला में चावल धुघरी बना कर खिलाई गई।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *