तीर्थ संरक्षण के क्रम में स्वस्ति धाम जहाजपुर में पत्रकार राष्ट्रीय महाअधिवेशन एवं अवार्ड समर्पण सम्मान समारोह 22-23 मार्च को*जैन पत्रकार महासंघ करेगा तीन वरिष्ठ व श्रेष्ठ पत्रकारों का सम्मान

धर्म

तीर्थ संरक्षण के क्रम में स्वस्ति धाम जहाजपुर में पत्रकार राष्ट्रीय महाअधिवेशन एवं अवार्ड समर्पण सम्मान समारोह 22-23 मार्च को जैन पत्रकार महासंघ करेगा तीन वरिष्ठ व श्रेष्ठ पत्रकारों का सम्मान

जयपुर 28 मार्च ।

भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के तत्वावधान में जैन पत्रकार महासंघ ( रजि ) द्वारा परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्रीस्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के परम सानिध्य व आशीर्वाद से स्वस्ति धाम जहाजपुर में 22 23 मार्च 2025 को जैन पत्रकारों का राष्ट्रीय महा अधिवेशन तीर्थ संरक्षण व तीर्थों के प्रति पत्रकारों के योगदान के संबंध में राष्ट्रीय महाधिवेशन का आयोजन होगा।

 

 

जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया की 27 जनवरी को परम पूज्य गणिनी स्वस्ति भूषण माताजी के‌ परम सानिध्य में उनकी प्रेरणा व आशीर्वाद से भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन गाजियाबाद एवं जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया की अध्यक्षता में यह निर्णय हुआ।

उक्त अवसर पर तीर्थ क्षेत्र कमेटी उत्तराखंड आंचलिक अध्यक्ष जवाहरलाल जैन सिकंदराबाद, महालक्ष्मी चैनल दिल्ली के निदेशक शरद जैन , जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर, प्रचार मंत्री महेंद्र बैराठी आदि उपस्थित थे।

जैन पत्रकारों के उपरोक्त राष्ट्रीय महाअधिवेशन के क्रम में पदाधिकारियों ने कोटा में परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज , निवाई में परम पूज्य आचार्य श्री इंद्रनंदी जी महाराज

   

व बालाचार्य श्री संपूर्णनंदी जी महाराज , गुंसी में परम पुज्य गणिनी श्री विज्ञा श्री माताजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

   संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *