अजित सागर जी महाराज ससंघ की आर्यिका विज्ञानमति माताजी संघ ने की मंगल आगवानीरविवार को भव्य काष्ठ रथ अर्पण समारोह का आयोजन होगा
बड़ोदिया |
वीरोंदय तीर्थ पर होने जा रहे भव्य काष्ठ रथ अर्पण समारोह से पूर्व कार्यक्रम के निर्विघ्न सानंद संपन्न हेतु कुंडलपुर वाले बड़े

बाबा विधान का आयोजन आर्यिका 105 विज्ञानमति माताजी के सानिध्य में संपन्न हुआ । विधान के शुभारंभ में भगवान को मस्तक पर बैठा कर पंडाल तक लाने ओर भगवान के प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य मोहनलाल पिंडारमिया पुत्र छगनलाल पिंडारमिया परिवार तथा द्वितीय कलश का सौभाग्य सुभद्रा भरत सवोत परिवार को मिला ।
जिसके उपरांत विधान के मुख्य पात्र सोधर्म इंद्र का सौभाग्य हुकमीचंद शाह परिवार, कुबेर इंद्र का सौभाग्य पंकज पुत्र अजित धीरावत परिवार ,राजा छत्रसाल का सौभाग्य सुशील पुत्र रतनलाल घोड़ा परिवार ,महायज्ञ नायक का सौभाग्य अवनीश मोहनलाल तलाटी परिवार को मिला ।

अजीत सागर जी महाराज ससंघ का वीरोदय में मंगल प्रवेश–
—-शनिवार अजीत सागर जी महाराज ससंघ का वीरोदय तीर्थ पर मंगल प्रवेश हुआ इस दौरान आर्यिका विज्ञान मति माताजी ससंघ ने मुनि संघ की अगवानी की तथा दर्शन किए । इसके उपरांत गाजे बाजे के साथ मुनि संघ को जिन मंदिर ले जाया गया जहां पर मुनि संघ ने भगवान श्री आदिनाथ के दर्शन किए।
मुनि 108 श्री अजीत सागरजी महाराज ससंघ एवं आर्यिका मां 105 विज्ञानमति माताजी ससंघ का मिलन हुआ जिसके साक्षी बने वागड़ के सैकड़ों श्रद्धालु,इस विहंगम दृश्य के साक्षी बन भाव विभोर हो गए। दृश्य को देख विनय संपन्नता का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला।

वागड़ के सबसे बड़े तीर्थ क्षेत्र वीरोदय तीर्थ पर दो दिनो से धर्म का मेला लगा है जहां एवीएस परिवार द्वारा निर्मित भव्य काष्ठ रथ का लोकार्पण एवं तीर्थ को 15 दिसंबर को भेंट किया जाएगा।
एवीएस के प्रवक्ता संकेत जैन अध्यक्ष राजेश गांधी ने बताया कि आचार्य विद्यासागर परिवार ओर विध्या पूर्णा ग्रुप के निर्मित भव्य काष्ठ रथ जिसको साकार करने एवीएस परिवार के 130 परिवारों ने दान राशि निकाल कर 1 साल मे निर्मित कराया ।
। पांच क्विंटल रथ की उचाई जमीन से 15 फिट इसकी चोड़ाई साड़े 5 फिट ओर लंबाई 11 फिट है । इसे बनाने में 8 माह लगे तथा सात रंगों के एककीस टोन में तैयार किया है । इसे
लोहारियां के शिल्पियों ने तैयार किया । आयोजन को सफल
बनाने में अध्यक्ष मोहनलाल पिंडारमियाउपाध्यक्ष ,राजेश गांधी
हुकमीचंद शाह ,संजय गांधी ,सुशील घोड़ा ,नितेश गांधी संकेत जैन ,लोकेश शाह,सुरेश गांधीसुधीर शाह, तरुण शाह ,

वैभव शाह सहित एवीएस परिवार के सदस्य दिन रात व्यवस्था में लगे हुए हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
