पर्यावरण संरक्षक तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का 19 अक्टूबर को झालावाड़ में होगा मंगल प्रवेश

धर्म

पर्यावरण संरक्षक तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का 19 अक्टूबर को झालावाड़ में होगा मंगल प्रवेश
झालावाड़
परम पूज्य पर्यावरण संरक्षक तपोभूमि प्रणेता आचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज* का मंगल प्रवेश शनिवार दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को झालरापाटन कल्पतरु जूनी नसिया जी से मंगल विहार प्रातः की बेला में होगा। एवं झालावाड़ में मंगल प्रवेश होगा।

 

पूज्य महाराज श्री का झालावाड़ में मंगल प्रवेश खंडया चौराहा सुबह की बेला होगा । जहां से निर्भय सिंह सर्कल होते हुए मंगलपुरा ,पुरानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भवन से गढ़ दरवाजा सीमेंट रोड होते हुए महावीर मार्ग से श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर मंगल प्रवेश होगा।

श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर में आहारचर्या,
सामायिक एवं शाम को आनंद यात्रा संपन्न होगी।

20/10/24 की बेला में सुबह:- भीम सिंह की हवेली मेंआहार चर्या प्रातः 10.00 बजे उसके बाद सभी का सामूहिक भोज श्री चंद्र प्रभु जैन मंदिर छात्रावास में होगा।यही पर सामयिक एवं संध्या बेला में आनंद यात्रा संपन्न होगी।

 

दिनांक 21/10/24 की बेला में मंगल प्रवचन प्रातः बेला में उसके उपरांत आहारचर्या दोपहर मे
सामायिक उपरांत महामंडल विधान संध्या की बेला में आनंद यात्रा संपन्नहोगी।

 

दिनांक 22/10/24 को एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम प्रातः बेला में- पुलिस परेड ग्राउंड, बस स्टेंड पर होगा

सकल दिगंबर जैन समाज झालावाड़ ने आचार्य श्री के चार दिवसीय झालावाड़ कार्यक्रम को भव्य रूप एवम यादगार बनाने हेतु सभी से आने की एवं सहयोग की अपील की है

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *