श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रथम बार हुआ कलिकुंड पार्श्वनाथ मंडल विधान

धर्म

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रथम बार हुआ कलिकुंड पार्श्वनाथ मंडल विधान
रामगंजमंडी
1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गणिनी गुरु मां 105 विमल प्रभा माताजी संघ सानिध्य में
कलिकुंड पार्श्वनाथ महामंडल विधान भक्ति भाव से किया गया।
रविवार की बेला में आयोजित हुए इस अनुष्ठान प्रारंभ करने से पूर्व मूल नायक श्री शांतिनाथ भगवान की पूजन कर अष्ट द्रव्य समर्पित किए गए। इसके पश्चात गणिनी आर्यिका 105 विमलप्रभा माताजी संघ सानिध्य में एवम क्षुल्लिका 105 सुमैत्रश्री माताजी एवं बाल ब्रह्मचारी प्रेममामा जी के निर्देशन में महामंडल विधान की समस्त क्रियाएं संपन्न हुई।

 

 

मौजूद सभी भक्त इस आयोजन में भक्ति से ओतप्रोत रहे । मंडल पर प्रथम स्थापना करने का सौभाग्य महेश कटारिया रामगंजमंडी को प्राप्त हुआ।
महामंडल विधान में विशेष रूप से श्रीफल, मोसंबी, नैवध्य, पान, गुलाब पुष्प,पताका, दीपक और अष्ट द्रव्य से
भगवान पार्श्वनाथ की आराधना की गई। इसके पश्चात धरणेन्द्र एवं मां पद्मावती देवी की भक्ति आराधना की गई।

 

सुरभी लुहाड़िया, शिप्रा विनायका से मिली जानकारी अनुसार अनुष्ठान के अंत में 125 लवंग की आहुति दी गई। एवं भक्ति भाव के साथ आरती की गई। महामंडल विधान में माँ प‌द्मावती भक्त मण्डल का विशेष सहयोग रहा। समाज की ओर से विधान को पूर्ण रूप से क्रिया विधि से संपन्न कराने हेतु श्रीमान प्रेमचंदजैन मामाजी(एटा वाले)का एवं कालू से पधारे माताजी के

 

परम भक्त श्रीमान श्रीमती महावीर बोहरा का समाज अध्यक्ष दिलीप कुमार विनायका, उपाध्यक्ष चेतन बागड़ियां, कमल लुहाड़िया, महेश कटारिया, भागचंद पहाड़िया, शर्मिला पहाड़िया आदि की उपस्थिति में इनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया एवं इन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *