स्मृति का झरोखा जब मिला 26 सितंबर 2021 को अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में रामगंज मंडी के भक्तों को मिला सुधासागर महाराज की आहारचर्या एवम चरण वंदनाका लाभ हुए भाव विभोर
रामगंजमंडी
बड़े ही दुर्लभ क्षण जब होते है, जब संतो की पावन आशीष मिल जाती है और चरण वंदनाका लाभ मिल जाता है। एवं आहारचर्या का पुण्य लाभ मिल जाता है वह भी निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 सुधा सागर महाराज का हो।
वह भी किसी पावन अतिशयक्षेत्र पर ऐसा ही सौभाग्य रामगंजमंडी के भक्त जन को मिला आज 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी वह इन छायाचित्रों को देख गदगद हो जाते हैं।

भावअभिव्यक्ति
उन्हीं में से एक श्रीमती सुलोचना लुहाड़िया रामगंजमंडी बताती है कि आज भी वह पल हमारे लिए अविस्मरणीय हैं विस्तार से बताती है की विश्व वन्दनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य मुनि पुंगव 108 सुधासागर जी महाराज की


आहारचर्या व चरण वन्दना का पुण्य लाभ चंद्रोदय तीर्थ चाँदखेड़ी में हम सबको को मिला चरण रामगंजमडी नगर के चोके में पड़े हम भाव विभोर हो गए भक्ति भाव के साथ अष्ट द्रव्य से मुनि श्री की पूजा अर्चना की।
व पद प्रक्षालन किया साथ ही भक्ति भाव से मुनि श्री की
निर्विघ्न आहारचर्या सम्पन्न होने के उपरान्त हमारी पलके खुशी से भर आईं। झूमते गाते हुए मुनि श्री की परिक्रमा की और मन मे उनके भाव उमड़ रहे थे विनती सुन ली








गुरुवर ने अब तो होगा चमत्कार अब तो होगा चमत्कार।बडे पुण्य भाग्य से यह अवसर आयारामगंजमडी नगर वासियों ने अनन्त पुण्य को पाया अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपॉर्ट
