जैन अतिशय क्षेत्र मंगलगिरी पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
बहू ने लगाये अपनी सासू मां के नाम पर वृक्ष
सागर/
महिला जैन मिलन नेहानगर शाखा क्षेत्र क्रमांक 10 की जुलाई माह की मासिक बैठक राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया मुख्य अतिथि एवं वीरांगना श्रीमती ऋतु जैन अध्यक्षता में श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंगलगिरी सागर में आयोजित की गई।
बैठक में सबसे पहले सभी वीरांगनाओं ने महावीर प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुई। सचिव वीरांगना शालिनी जैन ने जुलाई माह की में आयोजित कार्यक्रमों एवं आगे होने वाले कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी।

कोषाध्यक्ष वीरांगना श्रीमती संध्या जैन आय -व्यय की जानकारी दी। इसके पश्चात पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। शासन द्वारा चलाई जा रहे वृक्षारोपण अभियान जिसमें एक वृक्ष मां के नाम अभियान को महिला जैन मिलन की सभी वीरांगनाओं ने एक वृक्ष अपनी सासू मां के नाम लगाकर, लोगों को एक प्रभावशाली संदेश देने का प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन वीरांगना श्रीमती अनीता जैन एवं आभार वीरांगना श्रीमती पुष्पा जैन ने माना। अंत में राष्ट्र संत आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज की समाधि जालना महाराष्ट्र में हो गई। आचार्य विराग सागर जी महाराज बुंदेलखंड के दमोह जिले के पथरिया नगर में जन्मे एक ऐसे आचार्य हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा दीक्षा देकर श्रमण परंपरा को जीवंत रखने का कार्य किया। ऐसे पूज्य महानतम संत को सभी वीरांगनाओं ने अपनी विनयांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया के द्वारा सभी को स्वादिष्ट भोजन करवाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया जी,क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता जैन, संरक्षिका वीरांगना
किरण जैन, अध्यक्ष वीरांगना ऋतु जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना संध्या जैन,सचिव वीरांगना शालिनी जैन, प्रचार मंत्री वीरांगना ज्योति जैन, वीरांगना मनीषा चंदेरिया, वीरांगना रजनी जैन, वीरांगना नीता बड़कुल ,वीरांगना मधु जैन, वीरांगना रागिनी जैन, वीरांगना नीता जैन, वीरांगना सरिता जैन, वीरांगना पुष्पा वीरांगना सुनीता जैनआदि वीरांगनाएं शामिल रही।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
