*आर्यिका रत्न गुरुमति माताजी,एवं वरिष्ठ आर्यिका दृणमति माताजी सहित 17 माताजी का 13जुलाई शनिवार को विदिशा नगर मे होगा आगमन
–विदिशा ः
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज की वरिष्ठ शिष्या एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज की आज्ञानुवर्ती आर्यिका रत्न गुरुमति माताजी,एवं वरिष्ठ आर्यिका दृणमति माताजी15 आर्यिकाओं के साथ प्रातःकालीन बेला में सुवह 7 बजे विदिशा नगर में शनिवार को मंगल प्रवेश करेंगी
श्री सकल दि.जैन समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया आर्यिकासंघ की मंगल अगवानी श्री धर्मनाथ दि. जैन मंदिर बंटीनगर चौराहे से की जाएगी एवं शोभायात्रा के रुप में ओव्हरब्रिज से होते हुये श्री पारसनाथ जिनालय अरिहंत विहार स्थित जैन मंदिर में पधारेंगी। एवं धर्मसभा को सम्वोधित करेंगी
श्री जैन ने बताया आर्यिकासंघ का मंगलविहार चातुर्मास हेतु
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ओर चल रहा है। शुक्रवार की आहार चर्या अतिशयक्षेत्र ग्राम हिरनई में हुई। दौपहर पश्चात विहार होकर रात्री विश्राम ओलमपंस स्कूल में होगा।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
