रॉयल एवेन्यु कॉलोनी में हुआ गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश*
जयपुर
परम पूज्या भारत गौरव गुरु मां विज्ञाश्री माताजी ससंघ का सुबह कल्याण नगर जयपुर से विहार कर रोयल एवेन्यू कालोनी जयपुर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। श्रद्धालुगण माताजी की अगवानी में आरती का थाल लेकर उत्साह के साथ जयकारा लगा रहे थे। गुरु भक्त वीरेंद्र सेठी ने पूज्य गुरुमां के चरण प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त किया।
परम पूज्य भारत गौरव गुरुमां विज्ञाश्री माताजी ससंघ का सुबह कल्याण नगर जयपुर से विहार कर रोयल एवेन्यू कालोनी जयपुर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। श्रद्धालु गण माताजी की अगवानी में आरती का थाल लेकर उत्साह के साथ जयकारा लगा रहे थे। गुरु भक्त वीरेंद्र सेठी ने पूज्य गुरुमां के चरण प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त किया। कल 2 जुलाई 2024 को माताजी ससंघ सान्निध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर का वार्षिक उत्सव बड़े थाट बाट के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश जैन ने बताया कि वार्षिक उत्सव में भगवान पार्श्वनाथ जी का 108 स्वर्ण कलशों से कलशाभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात विधान का आयोजन होगा। गुरुमां की मंगल वाणी से सभी भक्त गण लाभान्वित हुए। पूज्य माताजी ने सभी को धर्मोपदेश देते हुए कहा कि – जब तक आप खुद को महत्व नहीं देंगे । तब तक लोग भी आपको महत्व नहीं देंगे । अपने आप को अपनी नजरों से देखने की कोशिश कीजिये क्योंकि इस दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं होता । हमारी जिंदगी बेहद आसान हो अगर हर शख्स एक – दूसरे से और खुद से प्यार करने की कला सीख जायें ।
कल 2 जुलाई 2024 को माताजी ससंघ सान्निध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर का वार्षिक उत्सव बड़े थाट – बाट के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश जैन ने बताया कि वार्षिक उत्सव में भगवान पार्श्वनाथ जी का 108 स्वर्ण कलशों से
कलशाभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात विधान का आयोजन होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
