500 पुलिस कर्मी और 200 सीसीटीवी कैमराें से रखी जाएगी निगरानी
कुण्डलपुर
पंकल्याणक महोत्सव में आने वाली भक्तो भीड़ को देखते हुए गृह विभाग द्वारा कुण्डलपुर तीर्थ में 5 सौ पुलिस बल तैनाती की है। इसमें गैर शस्त्र और सशस्त्र बल दोनों तरह के जवान मोजूद हैं।
यही नहीं सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर से आयोजन स्थल तक 2 सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिनके द्वारा 24 घंटे सीधे पंडाल की निगरानी हो सकेगी। जानकारी देते हुए एसपी डीआर तेनीवार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है। वहां माइक से एलान की व्यवस्था की गई है। अलग से एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें स्टाफ मौजूद रहेगा, पूरी तैयारियों का जायजा लेगा। समय-समय पर दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी
