परम पूज्य निर्यापक श्रमण अभय सागर महाराज का जन्मस्थली पाटन में हुआ निर्यापक श्रमण संभव सागर महाराज संघ के साथ हुआ मंगल प्रवेश
पाटन
परम पूज्य युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 अभय सागर जी महाराज निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 संभव सागर जी महाराज ससंघ का जन्मस्थली पाटन नगर में मंगल प्रवेश 30 जनवरी को हुआ।
संयोगवश मुनिसंघ का आगमन, पाटन नगर गौरव श्री निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर जी महाराज के 65वें अवतरण दिवस की शुभबेला में हुआ।
मुनि श्री की आगवानी नगर में पूर्व में विराजित आर्यिका मां चिंतनमति माता जी ससंंघ ने एवं धर्मानुरागियो ने की। पूज्य मुनि श्री अभय सागर जी महाराज के नवधाभक्ति पूर्ण आहार करवाने का सौभाग्य पूज्य गुरुदेव के गृहस्थ जीवन के परिवार जैन श्रेयांस सांधेलिया पत्रकार—अरिहंत सांधेलिया परिवार को प्राप्त हुआ।

आराध्य सांधेलिया ने बताया – कि हर्ष की इस बेला में नगर को गुरु भक्तो द्वारा सजाया गया।
नगर को जैन ध्वजों से सजाया गया विभिन्न जगहों पर स्वागत द्वार लगाए गए। मुनि श्री की अगवानी में गाजे बाजे के साथ लाया गया । नगर गौरव मुनि श्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पाटन जैन समाज द्वारा 65 किलो लड्डूओ का वितरण किया गया।।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
