रामगंज मंडी के पूर्व विधायक रामकिशन वर्मा के पौत्र संभव वर्मा करेंगे रामगंज मंडी क्षेत्र में प्रचार
रामगंजमंडी
विधानसभा चुनाव का चुनाव प्रचार का शोर 23 तारीख की शाम 5:00 बजे तक थम जाएगा 25 तारीख को होने जा रहे मतदान को लेकर सभी दल अपना जोर लगाए हुए है।
ऐसे में कई नेताओं का आना-जाना भी रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में लगा हुआ है वहीं रामगंजमंडी के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री रामगंज मंडी में विकास की गंगा बहाने वाले जाने-माने श्री रामकिशन वर्मा के पौत्र संभव वर्मा भी पुरजोर तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील जनता से कर रहे हैं।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार श्री संभव वर्मा आज रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्री महेंद्र राजोरिया समर्थन में जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पंजे के बटन पर मोहर लगाने की अपील करते वोट देने की अपील करेंगे।




आपको बता दें संभव वर्मा रामगंज मंडी विधानसभा के पूर्व विधायक एवं राजस्थान सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय श्री रामकिशन वर्मा के पौत्र हैं। श्री रामकिशन वर्मा का इस क्षेत्र पर काफी अच्छा प्रभाव रहा है। और उनके द्वारा किए गए विकास कार्य भी रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र की जनता की स्मृति में बने हुए हैं। इसीलिए माना जा रहा है कि श्री संभव वर्मा के प्रचार करने एवं जनसंपर्क में आने से पार्टी को फायदा हो सकता है। ऐसी हलकों में खबर है। जनता जनार्दन क्या निर्णय करेगी यह तो आने वाला वक्त बताएगा।
