क्षमा का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है विधायक शैलेंद्र जैन
सागर
जैन समाज का क्षमावाणी कार्यक्रम रामसरोज होटल में आयोजित किया गया। यह आयोजन आचार्य श्री उदार सागर महाराज के सानिध्य में हुआ।इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने भी शिरकत की एवं उनका समाज जन द्वारा अभिनंदन किया गया।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ने कहा कि मनुष्य के जीवन में क्षमा का बहुत बड़ा महत्व होता है। अगर कोई इंसान गलती कर भी ले तो उसके लिए तुरंत माफी यदि वह मांग लेता है तो सामने वाले का गुस्सा काफी हद तक शांत हो जाता है। इस विषय पर उन्होंने कहा की क्षमा व्यक्तित्व का अच्छा गुण प्रकट करता है। और इसी प्रकार किसी भी व्यक्ति को क्षमा करना अच्छे व्यक्तित्व के गुण की पहचान होती है। जीवन में व्यक्ति को क्षमा भाव धारण करना चाहिए।

इस अवसर पर पूज्य आचार्य श्री उदारसागर महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस किसी व्यक्ति के जीवन में क्षमा भाव आ जाता है वह महान हो जाता है। और वह महानता की श्रेणी में आ जाता है। उन्होंने कहा कि क्षमा वचनों से पहले मन में आना चाहिए। उन्होंने क्षमा को सबसे बड़ा धर्म बताया। जो व्यक्ति क्षमा को धारण कर लेता है, उसका दुर्जन व्यक्ति भी कुछ नहीं कर सकता है। क्षमा करने से ज्यादा क्षमा मांगना बड़ी बात होती है। क्षमा को हर व्यक्ति को अंगीकार करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यालय समिति के सदस्य शैलेंद्र केसरवानी ने भी अपने विचार रखें और क्षमा मांगने से व्यक्ति का अहंकार खत्म हो जाता है। इस कार्यक्रम में अनेक समाजसेवी एवं राजनीतिक व्यक्तियों ने भी आकर शिरकत की एवं पूज्य महाराज श्री का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया सभी का समाज द्वारा अभिनंदन किया गया।
संकलित अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
