संसार असार हैं धर्म के मर्म को समझने का पुरुषार्थ कर मानव जीवन को सार्थक करे।आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज
उदयपुर
काफी प्रतीक्षा के बाद संतोष नगर में संघ का आगमन हुआ संतोष नगर वालों ने काफी धैर्य संतोष रखा है 1008 श्री वासुपूज्य भगवान 24 तीर्थंकर में 12 वे नंबर के धर्म के प्रवर्तक बाल ब्रह्मचारी तीर्थंकर है। आप प्रथम बाल ब्रह्मचारी तीर्थंकर है जिन्होंने संसार को बसाने का कार्य नहीं किया । श्री वासुपूज्य भगवान ने संसार को असार समझकर घर नहीं बसाया। यह आशीर्वचन संतोष नगर गायरिवास में आयोजित धर्म सभा में आचार्य शिरोमणि श्री वर्धमान सागर महाराज ने प्रकट किए।।
ब्रह्मचारी गजू भैया ,राजेश पंचोलिया इंदौर अनुसार आचार्य श्री ने आगे बताया कि आपने तीर्थंकरों के जैन कुल में जन्म लिया है। देव शास्त्र एवम् गुरुओं द्वारा बताए मार्ग का अनुसरण कर मनुष्य जीवन को सार्थक करे। गायरिवास संतोष नगर वासियों ने धैर्य,शांति,संतोष और भक्ति का पुण्य है, कि प्रतिकूलता के बावजूद संघ का प्रवेश आपके क्षेत्र में हुआ है जब तक संघ का प्रवास है,अप सभी को देशना, उपदेश का लाभ मिलेगा।उदयपुर के सभी उप नगरों के समाज जन अपने अपने क्षेत्र में चातुर्मास कलश स्थापना हेतु निवेदन कर रहे हैं।यह तो निश्चित है कि संघ का चातुर्मास उदयपुर में ही होगा।

इसके पूर्व मंगलाचरण के बाद आचार्य श्री शांति सागर महाराज के चित्र का अनावरण शांतिलाल वेलावत श्रीपाल धर्मावत,भवर लाल मुंडलिया, खूबचंद सिंघवी, डा राजेश एवम् अतिथियों मंदिर के पदाधिकारियों ने किया।पुण्यार्जक परिवार 7 प्रतिमाधारी पन्नालाल नागदा द्वारा शास्त्र भेट किया गया।
परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य शिरोमणि 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज संघ का मंगल प्रवेश दिनांक 6 जून 2023 मंगलवार को प्रातः 7:00 श्री वासुपूज्य। मंदिर संतोष नगर हुआ ।परसू राम चौराहा के पास सेंट्रल एरिया आवास योजना दरवाजे से बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा सहित आचार्य शिरोमणि श्री वर्धमान सागर महाराज मंदिर जी पधारें। श्री भंवरलाल गोटी अध्यक्ष एवम् महिपाल जैन महामंत्री ने बताया कि शोभा यात्रा ने समाज परंपरागत परिधान एवम् पगड़ी धारण किए थे, महिलाओं ने मंगल कलश धारण किए।आचार्य श्री के स्वागत में अनेक फ्लेक्स स्वागत द्वार लगाए गए आचार्य श्री की जगह जगह मंगल आरती उतार पर चरण प्रक्षालन किए गए।कार्यक्रम का संचालन प्रकाश सिंघवी ने किया।भवर लाल गोटी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
शांतिलाल वेलावत ने कहा कि आचार्य श्री का वर्ष 2023 का चातुर्मास में संघ सानिध्य से हमारी आत्मा चेतना को प्रकाशित कर मोक्ष मार्ग प्रशस्त होगा।इस अवसर पर दिलीप,ललित कुणावत,संयोजक कालूलाल गुडलिया भी उपस्थित रहे।
राजेश पंचोलिया इंदौर वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
