_आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज को असम सरकार ने राज्य अतिथि किया घोषित
गुवाहाटी
_पूज्य पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज के शिष्य आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज के असम सीमा में प्रवेश करते ही, आचार्य प्रमुख सागर महाराज को असम सरकार ने राज्य अतिथि घोषित किया।
यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि इस आदेश के तहत असम सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आचार्य श्री संघ का असम की पुण्य धरा पर विचरण पुलिस संरक्षण के साथ होगा जिसकी सूचना असम राज्य के सभी थाना प्रभारियों को दे दी गई है।_

इस निर्णय के बाद श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी एवं समस्त भारतवर्षीय दिगम्बर जैन समाज इस निर्णय के लिए महामहिम राज्यपाल श्रीमान गुलाबचंद कटारिया, पूर्वोत्तर के चाणक्य कहे जाने वाले असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा एवं इस आदेश में सहयोग करने वाले सभी का बहुत बहुत आभार एवम धन्यवाद प्रेषित किया। तथा धर्म की रक्षा हेतु लिये गये इस निर्णय का भारत वर्ष की सकल दिगम्बर जैन समाज इस निर्णय का स्वागत किया है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
