कुंडलपुर बाबा का अभिषेक

धर्म

भगवान आदिनाथ के मोक्षकल्याणक पर 1008 कलशो से महाभिषेक हुआ।

दमोह।

विश्व प्रसिद्ध जैन धर्म के तीर्थ क्षेत्र कुण्डलपुर में इस बार देवाधीदेव भगवान आदिनाथ बड़े बाबा का मोक्ष कल्याणक महोत्सव छोटे बाबा संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सानिध्य और आशीर्वाद से संपन्न हुआ। यह पहला अवसर है जब आचार्य श्री विशाल संघ सहित कुण्डलपुर में विराजमान हैं और देश के कोने में से धर्म प्रेमी श्रद्धालु पंचम काल में भी चतुर्थ काल की देशना प्राप्त कर रहे हैं लेकिन कोरोना का संक्रमण होने से ऑन लाइन के साथ विश्व के कोने कोने से श्रद्धालु भगवान बड़े बाबा का अभिषेक और पूजन करना चाहते हैं। आज बड़े बाबा का भक्तांबर पाठ के साथ 1008 कलशो से अभिषेक किया गया और निर्वाण लाडू अर्पण किया गया। मोक्ष कल्याणक के दिवस पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को नवधा भक्ति भाव से पड़गाहन करने और आहार देने का सौभाग्य दिल्ली के चांदी वाले परिवार के महेश जैन, विनीत जैन को प्राप्त हुआ।                             संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *