माघ चतुर्दशी कृष्ण की मोक्ष गये भगवान………
जैन मंदिरों में गूंजे आदिनाथ के जयकारे –
-जैन धर्म के प्रवर्तक व प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया -चढाया निर्वाण लाडू –
कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए दिगम्बर जैन मंदिरों में हुए आयोजन
जयपुर
-31 जनवरी – जैन धर्म के प्रवर्तक व प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभ देव) का मोक्ष कल्याणक दिवस एवं निर्वाणोत्सव सोमवार 31 जनवरी को भक्ति भाव से मनाया गया ।इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किये गये तथा निर्वाण लाडू चढाया गया । इससे मौके पर मंदिरों में भगवान आदिनाथ की स्तुति स्वरूप भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान का पाठ किया गया
अभादिजैन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा ने बताया कि श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र शान्तिनाथ जी की खोह में एक हजार वर्ष प्राचीन भू गर्भ से प्राकट्य भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की जाकर जयकारों के साथ निर्वाण लाडू चढाया गया ।
महाआरती के बाद 48 दीपकों द्वारा ऋद्धि मंत्रो से युक्त भक्तामर स्तोत्र किया गया। इस मौके पर विनोद जैन ‘कोटखावदा” ,मनीष बैद, मनोज सोगाणी,कमल वैद, चेतन जैन निमोडिया, दीपिका जैन ‘कोटखावदा’ रचना बैद, मंजू वैद सहित कई श्रद्धालुगण शामिल हुए।
अभादिजैन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार सोमवार को शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में
प्रातः भगवान आदिनाथ के अभिषेक के बाद विश्व में सुख शांति और समृद्धि तथा कोरोना निवारण की कामना करते हुए
शांतिधारा की गई । पूजा के दौरान मंत्रोच्चार के साथ भगवान का मोक्ष कल्याणक अर्घ्य श्लोक…’ माघ चतुर्दशी कृष्ण की, मोक्ष गये भगवान ।भवि जीवो को बोधि के, पहुचे शिवपुर धाम ।।’ ‘का सामूहिक उच्चारण करते हुए निर्वाण काण्ड भाषा का उच्चारण कर
निर्वाण लाडू
चढाया गया ।महाआरती के बाद समापन हुआ ।
अभादिजैन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार महारानी फार्म, दुर्गापुरा, मीरा मार्ग,जनकपुरी, सांगानेर संघीजी मंदिर, एस एफ एस, भट्टारक जी की नसिया, चौकड़ी मोदीखाना के सिरमोरियान,बडा दीवान जी, रामगंज में आदिनाथ स्वामी(बख्शी जी),
बाडा पदमपुरा में आचार्य शशांक सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ,
श्योपुर के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका भरतेश्वर मती , श्यामनगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका गौरवमति ,
टौक रोड पर गोरधन नगर के दिगम्बर जैन मंदिर में आर्यिका विजयमति माताजी के सानिध्य में विशेष आयोजन हुए ।
अभादिजैन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए
मंगलवार 1 फरवरी को ग्यारहवें तीर्थंकर भगवान श्रेयांस नाथ का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया जावेगा ।
विनोद जैन ‘कोटखावदा’
प्रदेश महामंत्री
