तनाव में आकर आत्महत्या नहीं आत्मसाधना करो, संकल्प सागर महाराज 

धर्म

तनाव में आकर आत्महत्या नहीं आत्मसाधना करो, संकल्प सागर महाराज

    विदिशा

तनाव में आकर आत्महत्या नहीं आत्मसाधना करो, आत्महत्या  करना समस्या का विकल्प नहीं” आत्महत्या से मुक्ती नहीं मिलती आत्महत्या तो महापाप है इससे जीव को अनेक कर्मो का बंध होता है। जो जीव  आत्महत्या करते है वह जीव जन्म लेंने से पहले ही मरण को प्राप्त हो जाते है,उपरोक्त उदगार मुनि श्री संकल्प सागर  महाराज ने रत्नकरंडक श्रावकाचार का अध्यन कराते हुये  अरिहंत विहार जैन मंदिर में प्रातःकालीन प्रवचन सभा में व्यक्त किये।

 

 

 

मुनि श्री ने कहा कि प्रतिदिन अपने दोषों से मुक्ति पाने के लिये प्रतिक्रमण करना जरूरी है,  एक उदाहरण के माध्यम से बताया की जैसे  आप सड़क पर अतिक्रमण करते हो तो सरकार उस अतिक्रमण को तोड़ देती है, या रखा हुआ सामान जप्त कर लेती है, यदि अपनी भूल को स्वीकार कर लेते हो तो जुर्माना लगाकर छोड़ देती है, उसी प्रकार यदि आपसे भूलवश यदि कोई दोष हो गया हे तो उस दोष को स्वीकार करो तथा गुरु के पास जाकर प्रायश्चित लैना चाहिये।

           

 

मुनि श्री ने कहा कि  अपने दोषों को हर व्यक्ति को नहीं बताना चाहिये,सिर्फ गुरुजनों के सामने ही कबूल करना चाहिये इससे दोषों का प्रक्षालन हो जाता है। इसी लिये शास्त्रों में तीनों टाईम प्रतिक्रमण करने का आदेश जिनेन्द्र देव ने दिया है।
उन्होंने कहा कि छोटे छोटे नियम भी महावृतों को धारण कराने में निमित्त ब एलनते है,शास्त्रों का पठन पाठन एवं सुनने से अशुभ कर्म का नाश होता है एवं कर्मों की निर्जरा होती है।इसलिये अशुभ कर्मो का नाश करने के लिये शुभ कर्म करना जरुरी है।

           
इस अवसर पर मुनि श्री सदभाव सागर  महाराज ने कहा कि जब भी दुःख की घड़ी आऐ तो समता धारण करना और सोचना कि “सबके दिन एकसे नहीं होते सब दिन एकसे नहीं होते” घूड़े के भी दिन फिरते है। मुनि श्री ने स्वरुप सम्बोधन की वाचना करते हुये कहा कि कर्म से वांधने के कर्ता भी हम ही है और कर्म से छूटने के कर्ता भी हम ही है।

                   
उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि “सीता जी” के जीव के विषय में सोचिये जिसे अपने शीलव्रत को सिद्ध करने के लिये अग्नि परीक्षा देना पड़ी। फिर भी लोक अपवाद के कारण जंगल जंगल भटकना पड़ा,दुःख और सुख हमारे अपने ही कर्मो का फल है।

 

Most Promising and Fastest Growing School of Ramganjmandi
ADMISSIONS OPEN – Academic Session 2023-24
HAPPY KIDS- An Innovative International Pre School, Classes Play Group/Nursery/LKG/HKG/Multiactivity Zone
And
MG Global Secondary School, Classes 1st to 10th.
Address: Shreeram Colony, Hanuvantkhera Road, Ramganjmandi(Kota)
Contact-9001626333, 9261786799
Our USP:-
*Honored by International School Awards Dubai 2019, Teacher Innovation Award 2022 and Education Excellence Conclave 2023 Top 20 School Directors Award
*Founded by Educational Management Professionals
*Global Standard of Teaching
*Well Qualified Experienced Academic Team
*Vastu Friendly School Campus- Designed for School Purpose
*Coaching for Pre-Foundation, National & International Olympiads. Integrated Program of School and Coaching.
*Green & Smart Classrooms.
*Value Based Education
*Play ground, Games, Sports, Martial Art Karate Facility.
*School Transport Facility Available.
*24×7 Hours CCTV Surveillance
*Mind and Memory Power, English Spoken Classes, Personality Development and Life Skills Training and Workshop
*Additional Courses Facility- Abacus, Midbrain Activation, Vedic Maths, Mental Maths, Phonics and Handwriting Improvement….

प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि धर्म प्रभावना हेतु सकल जैन समाज जिला विदिशा द्वारा जैन विद्या संस्कृति पंचबालयति के तत्वावधान में मंगलवार को प्रातःकाल 7 बजे से परीक्षा आयोजित है जिसके परिणाम भी तुरंत 8 बजे घोषित कर दिये जाऐंगे एवं मुनिसंघ के सानिध्य में पुरुस्कार वितरण भी होगा।

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *