विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र में सिद्ध चक्र महा मण्डल विधान आनन्द पूर्वक संपन्न हुआ
सम्मेदशिखर तीर्थ
पिड़ावा के जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज पिड़ावा की श्राविका श्रीमति मंगला बहिन जी अध्यापिका की गत पांच वर्षों से मंगल भावना थी की सिद्ध क्षेत्र में वह सिद्ध चक्र महा मण्डल विधान कराने की और उन्होंने परिवार के70श्रावक श्राविकाओं को ले जाकर 24मार्च को झण्डारोहण कर श्री सिद्धचक्र महा मंडल विधान किया

जो की29 मार्च को आनन्द, उत्साह, भक्ति भाव के साथ समारोह पूर्वक संपन्न हुआ आयोजक परिवार बहिन मंगला जी अध्यापिका ने बताया की पंडित वीरेंद्र जी शास्त्री एवं विदुषी बहन मंजू दीदी के कुशल नेतुत्व में किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
