महिला जागृति संघ का 50वाॅ स्थापना दिवस मनाया- संत सुधासागर महिला जागृति विद्या स्थली भवन का हुआ लोकार्पण
जयपुर-
धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं की संस्था महिला जागृति संघ, जयपुर के पचासवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर मण्डल द्वारा पदमपुरा में नवनिर्मित संत सुधासागर महिला जागृति विद्या स्थली के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया।
अध्यक्ष शशि जैन एवं मंत्री सरोज(बेला जैन ) ने बताया कि मंगलाचरण के बाद अतिथि के रुप में उपस्थित समाजसेविका
सुनीता अजमेरा कमलेश पाटनी, शोभा सेठी ,गुणमाला पापडीवाल , अनिला पापडीवाल,कान्ता सोनी , शिप्रा जैन द्वारा जयकारों के बीच भगवान महावीर की फोटो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तथा
मंत्रोच्चार के साथ फीता खोलकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के उपाध्यक्ष संजय काला, राजस्थान जैन सभा के कार्यकारिणी सदस्य निर्मल कासलीवाल भी उपस्थित थे। सभी अतिथियों का मण्डल की ओर से अध्यक्ष श्रीमती शशी जैन,उपाध्यक्ष शारदा सोनी,राजकुमारी सौगाणी
मंत्री श्रीमती सरोज (बेला) जैन,संयुक्त मंत्री श्रीमती साधना काला ,निर्मला गंगवाल ,कोषाध्यक्ष मंजू छाबडा , रुबी जैन ,
सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती सरोज छाबड़ा कुसुम ठोलिया,प्रचार प्रसार म॔त्री रेखा गोधा ,दीपिका गोघा
स्टोर इंचार्ज रमा जैन
कार्यकारिणी सदस्य आशा पाटनी ,अनिला पापडीवाल ,अंजु जैन
विजिया सोनी , सुनीता अजमेरा ने तिलक, माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया ।


अध्यक्ष श्रीमती शशी जैन ने संस्था का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण गतिविधियों पर प्रकाश डाला। राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने अपने उदबोधन में पचासवें स्थापना दिवस पर मण्डल की सदस्याओं को बधाई देते हुए समाज हित के कार्य करने, कार्यक्रमों के माध्यम से धर्म की प्रभावना बढ़ाने एवू विद्यास्थली के लिए भवन निर्माण पर साधुवाद दिया।समारोह उत्साह के साथ पूर्ण हुआ ।सभी गणमान्य व्यक्तियों ने संस्था के कार्यो की प्रशंसा की।अन्त में मन्त्री सरोज (बेला) जैन ने अतिथियों को धन्यवाद दिया ।मंच संचालन शशि जैन, इन्दू दोषी ने किया।इस मौके पर ज्ञान चंद भौच,अनिल जैन, देवेन्द्र कासलीवाल,निहाल चंद जैन,विमला गोधा,शांति देवी काला, जयन्ती बैनाडा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
