जीवन में धर्म का बहुत बड़ा महत्व है आचार्य विराग सागर
सागर
गणाचार्य श्री विराग सागर महाराज ने गोराबाई दिगंबर जैन मंदिर मोती कटरा में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा की जीवन में धर्म का बहुत बड़ा महत्व होता है, और धर्म ही व्यक्ति को सदमार्ग मार्ग पर ले जाता है। धर्म के बिना हाथ में कल्याण कभी संभव नहीं हो सकता है।
पूज्य आचार्य श्री ने सागर की भक्ति की सराहना करते हुए कहा कि सागर जैन समाज हमेशा ही धार्मिक गतिविधियों में संलग्न रहता है। देव शास्त्र गुरु के प्रति उनकी श्रद्धा सदा देखते बनती है। उन्होंने सागर समाज के महावीर जयंती के निवेदन पर कहा घर पर बैठकर तो सभी निवेदन करते हैं, थोड़ा घर से बाहर निकल कर के यदि निवेदन करेंगे तो यह मनोकामना निश्चित पूर्ण होगी।
विरंजन सागर महाराज ने सागर में महती धर्म प्रभावना की है आचार्य श्री
आचार्य श्री ने विरंजन सागर महाराज के विषय में बोलते हुए कहा कि उन्होंने सागर में बहुत अच्छी धर्म प्रभावना की है। सागर वासियों से कहा कि उनके द्वारा सिखलाई गई बातों से सागर समाज हमेशा धर्म से जुड़े। मैं ऐसी उम्मीद करता हूं। उन्होंने सभी समाज बंधुओं को वह पदाधिकारियों को भाव भरा आशीष प्रदान किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
