विनय वात्सल्य से भरें व्यक्ति का जीवन सरल हो जाता है –आदर्शमति माताजी पिच्छिका परिवर्तन समारोह

धर्म

विनय वात्सल्य से भरें व्यक्ति का जीवन सरल हो जाता है –आदर्शमति माताजी पिच्छिका परिवर्तन समारोह

आरोन
आरोन में विराजमान आर्यिकारत्न श्री आदर्श मति माताजी आर्यिका श्री दुर्लभ मति माताजी अशोक नगर गौरव आर्यिका श्री अनर्घमति माताजी ससंघ ने भव्य समारोह में अपनी पिच्छिकाओ का परिवर्तन किया। जिसमें दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू उपाध्यक्ष राकेश अमरोद धर्मेन्द्र रोकड़िया महामंत्री विपिन सिंघाई प्रचार मंत्री विजय धुर्रा आडिटर राजीव चन्देरी नीलू मामा मुनेश विजयपुरा ने आर्यिकारत्न श्री अनर्घमति माताजी की पिच्छिका का विमोचन किया। आर्यिकारत्न श्री आदर्श मति माताजी को नवीन पिच्छिका माताजी के संघ ने भेंट की आर्यिका श्री दुर्लभ मति माताजी को नपा अध्यक्ष शैलेंद्र मिंटू लाल जैन ने अशोक नगर गौरव आर्यिका श्री अनर्घमति माताजी को अर्चना दीदी व मध्यप्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा ने भेंट की
इस दौरान अंचल भर के भक्तों को श्री फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

इस दौरान आर्यिका रत्न श्री आदर्श मति माताजी ने कहा कि इस युग की विचित्रता है कि ना यहां आस्था है ना भक्ति है ना समर्पण है इसी कारण वांछित परिणाम भी नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि एक के समक्ष एक को खड़ा करने का नाम राजनीति है। एक से एक मिलने का पर धर्म आ जाता है। एक और एक मिलकर शून्य हो जायेगा। तब अध्यात्म जीवन में आता है। जब तक आदमी एक से एक मिलकर रह रहा है तब तक परिवार है समाज है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि भाई से बढ़ कर कोई


भागीदार नहीं है बहन से बढ़कर कोई शुभ चिंतक नहीं है। आज परिवारों में कलह बढ़ रहीं हैं, ये ठीक नहीं है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए एक दूसरे पर विश्वास करना पड़ेगा।
*पुष्प की तरह जिंदगी को बनाये*
माताजी ने कहा कि पुरानी पिच्छिका प्रदान कर संयम के मार्ग पर अग्रसर होने का अवसर मिल रहा है आप रुक सकते हैं समय नहीं रुकने वाला इसलिए समय सभी गुलदस्ते के रूप में आपके सामने है जो सुगंधित पुष्पो के समूह के रूप में काम करने लगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *