गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का भट्टारक जी की नसियां में दो दिन और मिलेगा श्रद्धालुओं को सानिध्य। जयपुर
गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का भट्टारक जी की नसियां में दो दिन और मिलेगा श्रद्धालुओं को सानिध्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज का वात्सल्य, आचार्य संघ का स्नेह एवं इन्द्र-इन्द्राणियों की भक्ति के वशीभूत गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का जवाहर नगर के लिए प्रस्तावित मंगल विहार दो दिन आगे बढ़ गया है।
पूजनीया माताजी ससंघ 8 एवं 9 नवम्बर को भट्टारक जी की नसियां में ही विराजमान रहेगी।
कृपया दर्शन लाभ प्राप्त कर पुण्यार्जन करें।
संकलित जानकारी
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
