स्मृति का झरोखा हाटपिपलिया आर्यिका 105 अंतर्मती माताजी सानिध्य सिद्धचक्र महामंडल विधान उपरान्त शोभायात्रा स्मृति 19-2-2022 नगर में हुई महती प्रभावना
हाटपिपलिया
अनेक संतों की जन्मभूमि त्याग तपस्या से पावन भूमि हाटपिपलिया रही है जहा की भक्ति अनुपम है हम आपके समक्ष्य व स्मृति ला रहे जब वर्ष 2019 मे आर्यिका 105 अंतर्मती माताजी सानिध्य मे सिद्धचक्र महामंडल हुआ था जो 19 FEB 2019 को सम्पन्न हुआ था
इस आयोजन मे आर्यिका 105 श्री अन्तरमती माताजी संघ , प्रतिष्ठाचर्य श्री विनोद भया जबलपुर शांतिलाल भया जी व चिद्रूप भया के निर्देशन में सिद्धचक्र विधान हुआ था सम्पन्न होने पर श्रीजी की शोभायात्रा के साथ आर्यिका संघ सानिध्य मे निकाली गयी थी
यह आयोजन अद्वितिय रहा था जिसके मायने भी थे हर कोई भक्ति के रंग में रंगा दिखाई पड़ता अल सुबह से भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।

विशेष बात यह थी की वहा युवा पीढ़ी का उत्साह देखते ही बनता था यह आयोजन पवन कुमार चन्द्रकला आनन्द कुमार रुचि पार्थ टोंग्या परिवार द्वारा किया गया था शोभायात्रा में पुरूष सफेद व महिला केसरिया परिधान मे थीं शोभायात्रा मे आर्यिका श्री अन्तरमती माताजी संघ भी सम्मलित रहा था श्री जी की शोभायात्रा एतिहासिक व अविस्मरणीय व चिरकालिक रहेगी
इन पलो को मेने स्वयम ने देखा था यह कहूंगा यह सचमुच पावन धरा है जहाँ अनेक सन्तो का जन्म हुआ है साथ ही युवा शक्ति का विराट विशाल घोष सभी को मंत्रमुग्ध कर रहा था आर्यिका श्री ने भी नगर की भक्ति की भरी भूरी प्रशंसा की थी
नगर की भक्ति नगर की सेवा को शब्दों बया नही की जा सकता मैं भी इन पलो का साक्षी था
एक रिपोर्ट अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
