मुनि श्री भूतबली साग़र महाराज संघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह रविवार को

धर्म

मुनि श्री भूतबली साग़र महाराज संघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह रविवार को

पिड़ावा:-

सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में पिछले चार माह से पिड़ावा में 43वां मंगल चतुर्मास कर रहे दिगंबर जैन सन्त आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 भूतबलि सागर, मुनि सागर, मोन सागर , मुक्ति सागर महाराज, का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह रविवार को जैन मांगलिक भवन मैं दोपहर 1:00 बजे आयोजित किया जाएगा

 

 

जिसमें बड़ी संख्या में कई जैन धर्मावलंबी बंधु शामिल होंगे। पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम का मुख्य जुलूस श्री सांवलिया पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से श्री सांवलिया दिव्य घोष के साथ प्रारंभ होगा

जो कि सेठान मौहल्ला होते हुवे जैन मांगलिक भवन पहुंचेगा यहां पर 1:30 बजे पिच्छिका परिवर्तन का मुख्य कार्यक्रम प्रारंभ होगा इस दौरान संयम के व्रत अंगीकार करने वाले श्रावक श्राविकाओं को क्रमशः नवीन पिच्छिका मुनि श्री को देने व पुरानी पिच्छिका मुनि श्री से ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा उसके पश्चात सकल दिगंबर जैन समाज व बहार से पधारने वाले अतिथियों का सामूहिक स्नेह भोज होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *