ज्ञानमति माताजी के जयकारों के साथ रवाना हुआ जयपुर से हस्तिनापुर धार्मिक यात्रा दल- 13 बसों से रवाना हुए श्रद्धालु-

धर्म

ज्ञानमति माताजी के जयकारों के साथ रवाना हुआ जयपुर से हस्तिनापुर धार्मिक यात्रा दल- 13 बसों से रवाना हुए श्रद्धालु-

जयपुर-

 

 

दिगम्बर जैन त्रिलोक शोध संस्थान जम्बूद्वीप-हस्तिनापुर के स्वर्ण जयंती महोत्सव एवम गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का 89वाँ जन्मजयंती शरदपूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने तथा विभिन्न धार्मिक तीर्थ क्षेत्रों के दर्शन लाभ हेतु जयपुर से धार्मिक यात्रा दल शुक्रवार,7 अक्टूबर को जयकारों के बीच रवाना हुआ।
समाजसेवी अशोक चांदवाड, अंकित चांदवाड के नेतृत्व में गये इस धार्मिक यात्रा दल को नगर निगम ग्रेटर उप महापौर पुनीत कर्णावट, राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।चांदवाड परिवार की ओर से दोनों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर भारतवर्षीय दिगम्बर जैन अग्रवाल महासंघ के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया, समाजसेवी शैलेष पाण्डया, अभिषेक जैन बिट्टू, प्रमोद बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य श्रेष्ठी उपस्थित थे। शुक्रवार को महावीर नगर में राम मंदिर के पास से 13 स्लीपर कोच बसों से रवाना हुए इस धार्मिक यात्रा दल में 525 यात्री शामिल हुए।
विनोद जैन ‘कोटखावदा’ एवं अशोक चांदवाड के मुताबिक यात्रा दल शनिवार 8 अक्टूबर को प्रातः हस्तिनापुर तीर्थ पहुंचकर दो दिवसीय धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभाएगा।
श्री जैन ने बताया कि शरद पूर्णिमा महोत्सव के तहत शनिवार को प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक अभिषेक, शांतिधारा एवं भक्तों द्वारा शास्त्र भेंट,प्रात: 7 से 9 बजे तक जम्बूद्वीप महापूजा मण्डल विधान,प्रात: 9 से 9.30 बजे तक माताजी का मंगल प्रवचन होगा।
मध्यान्ह 2 बजे दिगम्बर जैन सामाजिक एकता सम्मेलन, जम्बूद्वीप पुरस्कार समर्पण, युवारत्न पुरस्कार एवं भक्तों द्वारा शास्त्र भेंट,रात्रि 7 बजे आरती, संगीतकार श्री रूपेश जैन द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।


श्री जैन के मुताबिक रविवार 9 अक्टूबर शरद पूर्णिमा को प्रात: 6 से 7 बजे अभिषेक एवं शास्त्र भेंट भक्तों द्वारा,प्रात: 7.30 से 8.15 बजे 78 अकृत्रिम प्रतिमाओं का विशेष अभिषेक,प्रात: 8.15 से 9.30 बजे मनोकामना सिद्धि विधान के बाद माताजी के मंगल प्रवचन होंगे। प्रात: 9.30 से 10 बजेऋषभगिरि-मांगीतुंगी प्रतिकृति का उदघाटन होगा।मध्यान्ह 2 बजे से गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का 89वाँ जन्मजयंती शरदपूर्णिमा महोत्सव के अन्तर्गत
मुख्य विनयांजलि सभा, 78 भक्त परिवारों द्वारा पूज्य माताजी का पादप्रक्षाल किया जाएगा। माताजी को पिच्छी भेंट करने का सौभाग्य अशोक जैन , अंकित जैन चांदवाड़-जयपुर को मिला है। कमण्डलु भेंट (श्रीमती सुजाता निरंजन शाह-पुणे द्वारा), गणिनी ज्ञानमती पुरस्कार समर्पण (वर्ष-2021) श्री राजेन्द्र पाटनी विधायक, वाशिम (महा.), गणिनी ज्ञानमती पुरस्कार समर्पण (वर्ष 2022) श्री प्रकाश मोदी डायरेक्टर पारस चैनल, स्वर्ण जयंती पुरस्कार समर्पण श्रीमती अनामिका जैन, प्रीतविहार-दिल्ली, रात्रि 7 बजे से महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तत्पश्चात यात्रा दल जयपुर के लिए प्रस्थान करेगा।
दिगम्बर जैन त्रिलोक संस्थान ,जंबूद्वीप हस्तिनापुर द्वारा आयोजित इस आयोजन में जयपुर सहित पूरे देश से हजारों श्रद्धालु गण शामिल होंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *