पारस सेठी बने अध्यक्ष

धर्म

पारस सेठी बने अध्यक्ष
रामगंजमंडी
अरहम जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप की बैठक आज श्वेतांबर जैन मंदिर परिसर में संपन्न हुई । जिसमें पारस सेठी दंपत्ति को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया । और उन्हे अपनी पसन्द से नई टीम बनाने की ज़िम्मेदारी दी गई ।चतुर्मास समिति के अध्यक्ष सुभाष बाफना ने अध्यक्ष पद के लिए पारस सेठी के नाम का प्रस्ताव रखा

 

 

 

जिसका गौतम सर्राफ राजकुमार बोथरा ने समर्थन कर सर्वसम्मति बनाई बैठक में विचार व्यक्त करते हुए नवीन अध्यक्ष पारस सेठी ने कहा कि संगठन से युवा शक्ति को जोड़ा जाएगा , मैत्री से संगठन का विस्तार और संगठन से सेवा के कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन नागेश्वर रीजन के प्रांत चेयरमैन दिलीप तिल्लानी ने की और बताया कि आगामी राष्ट्रीय कान्फ्रेंस अयोध्या में प्रस्तावित है ।अर्हम ग्रुप अभी से तैयारी शुरू कर दे। फेडरेशन प्रांत उपाध्यक्ष और नागेश्वर रीजन ग्रुप विस्तारक वीरेंद्र जैन प्रांत संरक्षक तेजमल सर्राफ ने गत वर्षों में अरहम ग्रुप द्वारा किए गए कार्यों और ग्रुप को आगे बढ़ाने में संस्थापक अध्यक्ष दिलीप तिल्लानी के योगदान की सराहना की
ग्रुप की महिला सदस्यों वीणा तिल्लानी, सुनीता जैन ,अन्नपूर्णा बोथरा, रेखा बाफना , आशा डांगी ने नए सदस्यों को जोड़ने का सुझाव रखा इस पर बैठक में 7 सदस्यों की समिति बनाई गई । जो एक सप्ताह में सम्पर्क अभियान चला कर नए सदस्यो को ग्रुप से जोड़ेगी।

 


संजय विजावत ने बताया की नई टीम का गठन पूर्ण कर अक्तूबर माह में शपथ ग्रहण समारोह रखा जायेगा । जिसके लिए केबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया से समय लेने का जिम्मा नवीन अध्यक्ष पारस सेठी एक फैडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बुलाने का जिम्मा प्रान्त चेयरमैन दिलीप तिल्लानी को सोपा गया । नवकार मंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई ओर राष्ट्र गीत से समापन हुआ ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *